बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक सावन कुमार टाक का आज मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनका निधन कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल हुआ. वो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. सावन कुमार टाक वो निर्देशक हैं जिन्होंने सलमान खान के साथ कई हिट फिल्में दी हैं, उनकी फिल्मों नयी नायिकाओं को अक्सर ब्रेक मिलता था. उनके निधन पर सलमान ने एक पुराणी तस्वीर को शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
सावन कुमार के भतीजे नवीन ने एक ऑनलाइन पोर्टल पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि सावन जी की आज शाम करीब 4:15 बजे हृदयघात और मल्टी ऑर्गन फैल्योर की वजह से मौत हो गई. सावन कुमार का अंतिम संस्कार आज रात ही किया जाएगा. सावन कुमार 86 साल के थे. जानकारी के मुताबिक पिछले दो दिनों से उन्हें हार्ट प्रॉब्लम हो रही थी, उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्हें बचाया न जा सका. सावन कुमार ने करियर में 19 से ज्यादा फिल्में प्रोड्यूस की हैं जिनमें लगभग सभी हिट रही हैं. उनकी फिल्मों के हिट होने के पीछे उनकी फिल्मों के संगीत का बड़ा हाथ होता था.
एक निर्देशक के तौर सावन कुमार टाक ने सनम बेवफा, सौतन और साजन बिना सुहागन जैसी ज़बरदस्त हिट फिल्में बॉलीवुड को दीं . सावन कुमार टाक ने 1972 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, उनकी पहली फिल्म थी ‘गोमती के किनारे’. प्रोडूसर और डिरेक्टर के अलावा सावन कुमार ने एक गीतकार के तौर पर काफी नाम कमाया. फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ का गाना ‘प्यार की कश्ती में’, ‘जानेमन जानेमन’ और ‘चांद सितारे’ जैसे खूबसूरत गाने सावन कुमार की ही देन हैं

