Site icon Buziness Bytes Hindi

Today Share market open: सेंसेक्स 150 अंक टूटा, निफ्टी की कमजोर शुरुआत, जानिए बाजार अपडेट

shayer1

Today Share market open: आज शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक लग गया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखी गई है। गिरावट का दौर अभी 11 बजे तक भी जारी था। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखी जा रही है। इस दौरान सेंसेक्स 150 अंकों तक गिर गया है। वहीं आज निफ्टी 19,800 से फिसला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने आज गुरुवार को एक विशेष सत्र में कारोबार शुरू किया। जिसका उद्देश्य जियो फाइनेंशियल सर्विसेज शेयर मूल्य को निर्धारित करना था।

चौथे कारोबारी दिन सपाट शुरुआत

घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार को हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सपाट शुरुआत हुई है। आज गुरुवार को सेंसेक्स में 23 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की गई। निफ्टी में सुस्ती के साथ कारोबार शुरू हुआ। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 40.68 अंकों की फिसलन के साथ 67,056.76 अंकों के लेवल पर और निफ्टी 14.90 टूटकर 19,818.25 अंक लेवल पर बंद हुआ है।

आईटी सेक्टर शेयरों पर भारी दबाव

शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर शेयरों पर भारी दबाव दिखाई दिया है। कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद बाजार में भारी बिकवाली दिखाई दे रही है। इस दौरान सेंसेक्स 150 अंकों तक लुढ़का है। निफ्टी में भी 19,800 अंकों तक गिरावट दर्ज की गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने गुरुवार को विशेष सत्र में कारोबार शुरू किया। इसका उद्देश्य जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर मूल्य को निर्धारित करना है। बता दें कि जियो फाइनेंस का रिलायंस इंडस्ट्रीज से डिमर्जर हुआ है।

Exit mobile version