Site icon Buziness Bytes Hindi

Today Share market open: बाजार ने आज बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 67000 अंकों पर

seyar

Today Share market open: घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रूख कायम है। आज शेयर बाजार में निफ्टी और सेंसेक्स नए रिकॉर्ड स्तर के साथ खुले। पावर ग्रिड, एनटीपीसी,सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और इन्फोसिस आज सेंसेक्स के टॉप गेनर्स बने हैं। दुनिया के अधिकांश बाजार आज हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार कल हरे अंक पर बंद हुआ था। शेयर बाजार में निवेशकों के लिए इस समय सुनहरा दौर है। बाजार रोज बढ़त के साथ खुल रहा है। मंगलवार को बाजार की ओपनिंग में बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नए स्तर पर पहुंचे थे।

बीएसई सेंसेक्स 67,088 के उच्चतम स्तर पर खुला था। खबर लिखे जाने सेंसेक्स 247.20 अंकों की बढत के साथ 67,042.55 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 56.05 अंकों की बढत के साथ 19,805.80 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी ने शुरुआत दौर कारोबार में 19,829 के अब तक के अपने उच्चतम स्तर को छू लिया था।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स?

एनटीपीसी आज सेंसेक्स का टॉप गेनर बना है। इसके बाद इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, एसबीआई, जेएसडब्लू स्टील, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, विप्रो, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और आईटीसी शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जिन शेयरों में आज गिरावट देखी जा रही है उनमें एशियन पेंट्स, एमएंडएम, भारती एयरटेल, नेस्ले, आईटीआईसीआई बैंक और टीसीएस शामिल हैं। एनएसई पर सुबह 10.30 बजे तक 1457 शेयर तेजी के साथ जबकि 494 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

Exit mobile version