Today Share market opening: सेंसेक्स 96 अंक ऊपर, निफ्टी में 17 अंकों की बढ़त

न्यूज़Today Share market opening: सेंसेक्स 96 अंक ऊपर, निफ्टी में 17 अंकों...

Date:

Today Share market opening: आज सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में हल्की उछाल है। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स 96 अंक की तेजी और निफ्टी 17 अंक की बढ़त पर खुला। आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की रिकॉर्ड बढ़त बरकारार है। आज सोमवार को सेंसेक्स सौ अंकों की मजबूती पर खुला। जबकि निफ्टी की शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा। हालांकि बाजार में ऊपरी स्तर पर बिकवाली दिखाई दी है।

सेंसेक्स 5.81 अंक फिसलकर 66,055.09 अंकों के लेवल पर और निफ्टी 14.20 अंकों की मजबूती के साथ 19,578.70 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में जस्ट डायल के शेयर में चार प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, जेएसडब्ल्यू एनर्जी के शेयर सात फीसद तक नीचे गिर गए। बैंक शेयरों में बिकवाली के कारण बाजार ने अपने बढ़त गंवा दी है। शुरुआती कारोबार में मीडिया सेक्टर शेयरों में एक प्रतिशत की बढ़त दिख रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related