Share market close: निवेशकों ने की मुनाफा वसूली, गिरा बाजार; Sensex 63,300 के नीचे

UncategorizedShare market close: निवेशकों ने की मुनाफा वसूली, गिरा बाजार; Sensex 63,300...

Date:

Share market close: अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में नकरात्मक रुख का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा। इस दौरान निवेशकों की बाजार की धारणा पर बेअसर साबित हुई। आज आईटी, फाइनेंशियल और तेल के शेयरों में मुनाफा वसूली शुरू हुई तो बाजार में उतार-चढ़ाव आना लगा। कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर से उतरने के साथ गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों के रुख का बाजार पर असर पड़ा।

बीएसई सेंसेक्स के तीस शेयरों वाला बाजार 284.26 अंकों या 0.45 फीसद की गिरकर के साथ 63,238.89 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में बीएसई बेंचमार्क 63,601.71 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा था। दिन में कई बार सेंसेक्स को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा और कारोबार के दौरान 322.52 अंक या 0.50 फीसद की गिरावट के साथ 63,200.63 पर आ गया। ऐसे ही एनएसई निफ्टी 50 भी 85.60 अंकों की गिरावट के साथ 18,771,25 अंकों पर बंद हुआ।

आज ये शेयरों में आई गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में काफी गिरावट आई।

शेयर जो आज चमके

वहीं आज जिन शेयरों के दाम आज काफी ऊपर तक गए उनमें प्रमुख रूप से टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा हैं। जानकारों के मुताबिक अमेरिका के केंद्रीय बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने आज मंहगाई पर काबू पाने तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिए थे। जिसका असर ग्लोबल बाजारों पर नेगेटिव पड़ा। इससे घरेलू बाजार भी प्रभावित हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related