Share market today close: आज मंगलवार को शेयर बाजार सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 446 अंक ऊपर 63,416 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 50 अंक की बढ़त के साथ 18817 पर बंद हुआ। मिड कैप और स्मॉल कैप दोनों मजबूती पर बंद हुए। रुपए की बात करें तो भारतीय रुपया आज डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर बंद हुआ। आज कच्चे तेल के भाव में गिरावट आई है।
सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर
एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर रहे। जबकि आईटीसी, मारुति और हिंदुस्तान यूनिलीवर टॉप लूजर रहे।
निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर
अपोलो हॉस्पिटलए एचडीएफसी लाइफ, जेएसडब्ल्यूॅ स्टील, एसबीआई लाइफ, एसबीआई, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, डीविस लैब, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फिन्सर्व शेयर टॉप गेनर रहे। जबकि ब्रिटानिया, सिप्ला, UPL, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, डॉ रेड्डीज लैब, आईसर मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों टॉप लूजर रहे।
अन्य शेयर बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों की अगर बात करें तो शंघाई, हांगकांग हरे निशान में बंद हुए हैं जबकि सियोल और टोक्यो लाल निशान पर बंद हुए। यूरोप के शेयर बाजार मिश्रित रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। कल सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। आज वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.12 फीसद गिरकर 73.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 409.43 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची। कमजोर डॉलर और घरेलू इक्विटी में तेजी के बीच आज मंगलवार को सुस्त कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 82.03 पर बंद हुआ।
