Share market Today close: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, ये हैं आज के लूजर्स और गेनर्स

इंटरनेशनलShare market Today close: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, ये हैं...

Date:

Share market Today close: घरेलू शेयर बाजार के लिए अगस्त का पहला दिन काफी फीका रहा। शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई लेकिन ऊपरी स्तर पर बाजार टिक न सका और गिरावट के साथ बंद हुआ। आज एफएमसीजी, आटो और बैंकिंग शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। जबकि बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, रिलायंस, इंडसइंड बैंक और एसबीआई सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे।

घरेलू शेयर बाजार में आज अगस्त के पहले दिन मंगलवार कारोबारी सत्र सपाट रहा। हालांकि, शेयर बाजार के दोनों सूचकांक दिन में सपाट कारोबार करते रहे। सेंसेक्स में आज 68.36 अंकों की गिरावट आई और ये 66,459.31 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 20.25 अंकों की गिरावट के साथ 19,733.55 अंकों पर बंद हुआ है। एनएसई पर 1223 शेयर हरे निशान पर और 834 शेयर लाल निशान में बंद हुए। आईटी, फार्मा और मेटल शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि ऑटो, सरकारी बैंक आदि में गिरावट दर्ज की गई है।

शेयर के भाव आज किसके गिरे?

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एमएंडएम, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, विप्रो, जेएसडब्लू स्टील, नेस्ले भारती एयरटेल, सनफार्मा, टाटा स्टील और टाइटन के शेयर चढ़त के साथ बंद हुए हैं। जबकि बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, एसबीआई, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और आईटीसी शेयर गिरकर बंद हुए हैं।

दुनिया के बाजारों का आज ऐसा रहा हाल

एशिया के बाजारों में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला है। सियोल, हांगकांग, शंघाई और टोक्यो के शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। अमेरिका के बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क सेंसेक्स 0.49 प्रतिशत गिरकर 85.01 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। एफआईआई की ओर से 701.17 करोड़ रुपए की बिकवाली के बाद शेयर बाजार के हालात बदले हैं।
यूएस पीएमआई और यूएस जॉब डाटा और ऑटो सेल्स के आंकड़े बाजार के लिए अहम सबित होंगे और दिशा तय करेंगे। तिमाही नतीजे बाजार के लिए काफी अहम हैं। सोमवार को बीएसई बेंचमार्क 367.47 अंक या 0.56 प्रतिशत उछलकर 66,527.67 पर और निफ्टी 107.75 अंक या 0.55 प्रतिशत चढ़कर 19,753.80 पर बंद हुआ था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related