Share market close: मामूली तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, Nifty 16 अंक उछला

बिज़नेसShare market close: मामूली तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, Nifty 16...

Date:

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच आज लगातार 9वें दिन शेयर बाजार में पूरे दिन तेजी रही। गुरुवार को आज कारोबार में घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 38 अंक मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी 16 अंकों की बढ़त के साथ 17,800 के ऊपर बना रहा।
BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 38.23 अंक यानी 0.06% मजबूत होकर 60,431.00 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 60,486.91 तक गया और नीचे में 60,081.43 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 15.60 अंक यानी 0.09% चढ़ा। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,828.00 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,842.15 तक गया और नीचे में 17,729.65 तक आया।

आज के Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और बजाज फिनसर्व सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे अधिक लाभ इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.73% तक चढ़े।

आज के Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, HCL टेक्नोलॉजीज, TCL और NTPC सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे अधिक नुकसान इंफोसिस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.79% तक गिर गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related