कोरोना काल मे 130 लोगों की मदद करेंगे शरत और साथियान

स्पोर्ट्सकोरोना काल मे 130 लोगों की मदद करेंगे शरत और साथियान

Date:


कोरोना काल मे 130 लोगों की मदद करेंगे शरत और साथियान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में भारी तबाही मचा रखी है. इस महामारी ने देश और लोगों को आर्थिक रूप से भी प्रभावित किया है. खेल जगत भी इससे बच नहीं पाया. खेल न होने के कारण खेल से जुड़े लोगों पर भी इसकी गाज गिरनी शुरू हो गई है और ऐसे ही लोगों की मदद खिलाड़ी कर रहे हैं. भारतीय के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ियों शरत कमल और जी साथियान कोरोना वायरस महामारी के दौरान खेल से जुड़े 130 से अधिक जरूरतमंद लोगों को वित्तीय सहायता देंगे, जिन्होंने चैरिटी फंड में 13 लाख रुपये से अधिक जुटा लिए हैं.

बांटेंगे 10-10 हज़ार
पहले इनका लक्ष्य दस लाख रुपये इकट्ठा करके 100 सदस्यों की मदद करना था, लेकिन पूर्व खिलाड़ी नेहा अग्रवाल की मदद से उन्होंने 13 लाख रुपये से अधिक जुटा लिए हैं और वे टेबल टेनिस समुदाय के 130 सदस्यों की मदद करके सभी को दस दस हजार रुपये देंगे.

चलाया अभियान
अल्टीमेट टेबल टेनिस लीग के प्रमोटर वीता दाणी और नीरज बजाज ने भी योगदान दिया है. यह रकम उन खिलाड़ियों, कोचों और अंपायरों को दी जाएगी जिन पर महामारी की गाज बुरी तरह गिरी है. शरत ने कहा कि पहले हम सौ सदस्यों की मदद करना चाहते थे, लेकिन पैसा अच्छा इकट्ठा होने के बाद हमने 30 और को जोड़ने का फैसला किया है. हम रविवार तक दान ले रहे हैं जिसके बाद तय करेंगे कि कितनों की मदद करनी है. शरत और साथियान पहले चेन्नई में आठ स्थानीय कोचों की मदद के लिए एकत्र हुए थे. बाद में नेहा भी उनसे जुड़ी और ‘अवर चांस टू सर्व’ पहल के जरिये पैसा इकट्ठा किया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...