पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण पहुंचे मेरठ

मेरठ रीजनपीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण पहुंचे मेरठ

Date:


पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण पहुंचे मेरठ

पुलिस की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं

मेरठ। पिछले शनिवार को हुई पिता-पुत्री की हत्या के बाद आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण आज बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार से मिलने मेरठ की शिवपुरम कॉलोनी पहुंचे जहां चंद्रशेखर के इर्दगिर्द भारी भीड़ दिखाई दी। चंद्रशेखर ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया जबकि अभी तक हत्यारोपियों को नहीं पकड़े जाने पर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए और सरकार से आरोपी के विरुद्ध रासुका के तहत कार्यवाही व पीड़ित परिवार को एक नौकरी और पचास लाख रु मुआवज़े की मांग रखी। हैरत की बात है कि इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं।


चंद्रशेखर ने कहा भीम आर्मी पीड़ित परिवार की पूरी मदद करेगी इसी के तहत संगठन के दस कार्यकर्ता मुक़दमा पैरोकारी व परिवार की सुरक्षा में लगाए गए जिसकी सप्ताहवार समीक्षा रिपोर्ट बदर अली व संजय हरित के माध्यम से चन्द्रशेखर रावण को पहुंचाई जाएगी। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के बृहस्पतिवार को मेरठ आने की सूचना पर कार्यकर्ता सिवाया टोल प्लाजा के पास भगवती कॉलेज के सामने खड़े हो गए थे। क़रीब एक बजे उनका काफिला सिवाया टोल प्लाजा से भराला झाल होते हुए सिवाया हाईवे पर आ गया। सूचना मिलते ही सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ने दौराला पुलिस के साथ वाहनों चेकिंग की लेकिन चंद्रशेखर रावण पुलिस को चकमा देकर बदर अली संग पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए।
पीड़ित परिवार से मिलने पश्चात क़ाफ़िला के साथ कुछ लोग मोहिद्दीनपुर स्थित एक रिसोर्ट पहुंचे जहां अगले सप्ताह गठित होने जा रहे पार्टी के ज़िले संगठन पर चर्चा हुई जिसमें पार्टी नेता बदर अली, एमएस चौधरी और भीम आर्मी के ज़िला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related