शारदीय नवरात्र छठा दिन: छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा से मिलता है कर्ज से छुटकारा

धर्मशारदीय नवरात्र छठा दिन: छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा से मिलता...

Date:

आज शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है। इस साल शारदीय नवरात्र की शुरूआत 26 सितंबर से हुई है। यह पर्व नौ दिनों तक बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान मां के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि के छठें दिन मां के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना होती है। मां कात्यायनी का स्वरूप अंत्यत भव्य और चमकीला होता है। मां कात्यायनी की चार भुजाएं हैं और मां का वाहन सिंह है। मां कात्यायनी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व के बारे में यहां जानिए।  सुबह स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं और फिर साफ. स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। मां कात्यायानी की प्रतिमा को  जल या गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद मां को पीले वस्त्र अर्पित करें। मां को स्नान कराने के बाद पुष्प अर्पित करें। इसके बाद रोली कुमकुम लगाएं। मां कात्यायनी को पांच प्रकार के फल और मिष्ठान का भोग लगाएं। कात्यायनी को शहद का भोग जरूर लगाएं। मां कात्यायनी का अधिक से अधिक ध्यान करें। इसे बाद  मां की आरती करें।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मां कात्यायनी की पूजा. अर्चना करने से विवाह में आ रही सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं। मां कात्यायनी की पूजा करने से कुंडली में बृहस्पति गृह मजबूत होता है। मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाने से सुंदर रूप की प्राप्ति होती है। मां कात्यायनी की विधि. विधान से पूजा. अर्चना करने से ऊर्जा प्राप्त होती है। शत्रुओं का भय समाप्त हो जाता है। कात्यायनी की कृपा से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related