मेष
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। कोई काम अपने पार्टनर के भरोसे नहीं छोड़ना है। अगर धन के वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी,तो वह भी आज वापस मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से अपनी पारिवारिक समस्याओं का समाधान आसानी से खोजेंगे। किसी व्यक्ति से अपने मन की बातें शेयर करने से बचना होगा,नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।
वृष
आज का दिन महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। आपके मित्र भी किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। किसी वरिष्ठ सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से परिवार में खुशियां रहेंगी। आप यदि नौकरी में बदलाव चाहते हैं,तो लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग मीठी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,जिससे मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। परिवार में आज एक दूसरे के साथ मिलकर पुराने गिले-शिकवे करेंगे।
मिथुन
आज के दिन दिनचर्या में कुछ बदलाव के कारण परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ सुस्त रहेंगे,लेकिन यदि आलस्य दिखाया तो बाद में कामों में समस्या आ सकती है। किसी कठिन परिस्थिति में धैर्य व संयम बनाए रखें। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है,जिसमें कीमती सामानों के चोरी होने का भय सता रहा है। परिवार में बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी से संतान के भविष्य से संबंधित कुछ निवेश पर भी विचार कर सकते हैं।
कर्क
आज का दिन कुछ खट्टा मीठा रहने वाला है। किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोंड़े,नहीं तो समस्या हो सकती है। आप नौकरी में जिम्मेदारी से आगे बढ़कर काम करेंगे,तो उसका लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में दिए गए सुझावों का स्वागत तो होगा,लेकिन कुछ मित्र ही आपके इस तरक्की को देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे। अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। घर परिवार में चल रही कलह से मुक्ति मिलेगी,लेकिन खांसी सर्दी जुकाम आदि जैसे समस्या हो सकती है,इसलिए खानपान में नियंत्रण बनाएं रखें।
सिंह
आज का दिन समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए रहेगा। आज किसी से चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त आसानी से कर देंगे। यदि कोई सलाह मांगे तो बहुत ही सोच विचार कर दें नहीं तो बाद में वह हावी हो सकते हैं। किसी परिस्थिति में भी आज संयम से काम लेना होगा नहीं तो अिनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर लें। खर्चे तो बढ़ेंगे,लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण उनकी चिंता नहीं करेंगे। माताजी को शारीरिक कष्ट हो सकता है।
कन्या
आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में पूरे सजग रहेंगे और कुछ अन्य प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। आपको अपने अच्छे कामों से पहचान बढ़ानी होगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोग आज किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। यदि कुछ फरमाइशें करेंगे,तो वह उसे पूरी होगी।
तुला
आज का दिन आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आएगा। व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि विदेशों से कोई व्यापार संबंधित डील फाइनल करने की सोच रहे हैं,तो उसमें भी आज कामयाबी मिल सकती है। यदि पहले कोई गलती हुई थी,तो उसके लिए आपको माफी मांगनी पड़ सकती है। अपने कुछ अनुभवों से सबक लेना होगा। किसी दूसरे की मदद सोच विचार कर करनी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
वृश्चिक
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम की कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती हैं,जिन्हें आप नजरअंदाज ना करें। मित्रों व परिवार के सदस्यों की किसी बात को मानकर तनाव में आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग साथियों से मीठी वाणी का प्रयोग करके काम को आसानी से निकलवा पाएंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ प्यार भरी बातें करेंगे और उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं।
धनु
आज का दिन कुछ उलझनें लेकर आएगा,लेकिन उनसे घबराएंगे नहीं। बिजनेस कर रहे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है,क्योंकि वह किसी गलत डील को करने में फंस सकते हैं। किसी के दबाव में आकर कोई निर्णय ना लें,नहीं तो वह गलत हो सकता है। दूसरों पर निर्भर रहने से अच्छा है कि आत्मनिर्भर बने और अपने कामों को स्वयं पूरा करें। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को गुरुजनों की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे।
मकर
आजपरिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहने के कारण मन से तंदुरुस्त रहेंगे और मन भी कार्यक्षेत्र में प्रत्येक कार्य को करने में लगेगा। अपने कुछ अधूरे कामों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और करके ही दम लेंगे। माता पिता से व्यापार संबंधित कोई सलाह लेंगे,तो उसमें उनका पूरा साथ मिलेगा। कोई मित्र घर दावत पर आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य को विदेश में नौकरी मिलने से परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे।
कुंभ
आज किसी संपत्ति संबंधित काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा,नहीं तो आपका यह सौदा नुकसानदायक रहेगा। यदि आप भावुक होकर लोगों की मदद करेंगे,तो लोग फायदा उठाना चाहेंगे। कोई धन संबंधित फैसला सोच विचार में लेना होगा। परिवार में अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। अपनी संतान व जीवनसाथी को लेकर कहीं मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं
मीन
आज का दिन धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। अपने साथी से भी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी गलत बात पर क्रोध करके किसी काम को बिगाड़ सकते हैं,जिसका असर पदोन्नति पर पड़ सकता है। यदि घर परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी,लेकिन आप कुछ नहीं कह पाएंगे। विद्यार्थी मित्रों के साथ घूमने जाने के कारण ध्यान पढ़ाई से हटा सकते हैं,लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा।
Rashifal 1 October 2022: आज इन दो राशियों पर लक्ष्मी होगी मेहरबान, बाकी का आज ऐसा गुजरेगा शनिवार
Date:

