दुबई: एशिया कप के सुपर 4 चरण में भारत से कल होने वाले मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शाहनवाज धानी भी अनफिट होकर मैच बाहर हो गए हैं। एशिया कप में पाकिस्तान के ये तीसरे गेंदबाज़ हैं जो चोट के कारण बाहर हुए हैं. इससे पहले शहंशाह आफरीदी को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले स्क्वाड से अलग किया था, चोट के बावजूद वह टीम का हिस्सा थे मगर बाद में रूल आउट किया गया. इसके बाद दूसरे तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद वसीम भी घुटने में चोट के कारण प्रतियोगिता से बाहर हुए और धानी को भी चोट लग गयी है और वह भी पाक्सितान टीम को सेवाएं जारी नहीं रख पाएंगे। बता दें कि भारत के खिलाफ मैच में नसीम शाह को भी क्रैम्प आ गया था और अपना अंतिम ओवर उन्होंने लड़खड़ाते हुए पूरा किया था लेकिन यह पाकिस्तान टीम के लिए अच्छा हुआ कि उनकी टीम में वापसी हो गयी.
“जियो न्यूज” से मिली जानकारी के मुताबिक शाहनवाज धानी अनफिट हैं और वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे। पीसीबी प्रवक्ता के अनुसार शाहनवाज धानी को साइड स्ट्रेन हो सकता है और मेडिकल टीम अगले 2 दिनों में उनकी चोट का आकलन करेगी। उसके बाद, उनकी आगे की उपलब्धता के बारे में निर्णय लिया जायेगा लेकिन टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उनका भी एशिया कप में अब आगे खेलना मुश्किल लगता है. सूत्रों के अनुसार अगर कल तक धानी के बारे कोई नकारात्मक रिपोर्ट आयी तो टीम एक और रिप्लेसमेंट लेगी और इसके लिए बाएं हाथ के गेंदबाज़ मेरे हमजा का नाम लिया जा रहा है, जो डोमेस्टिक में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
बता दें मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहीन शाह अफरीदी भी घुटने की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए थे। मोहम्मद हसनैन और हसन अली को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया गया था. अब धानी के बाहर होने के बाद देखना है कि कल भारत के खिलाफ पाकिस्तान अनुभवी हसन अली को मौका देगी या फिर रफ़्तार की वजह से युवा मोहम्मद हसनैन को टीम में शामिल किया जाएगा। धानी का बाहर होना पाकिस्तान के लिए किसी झटके से कम नहीं है क्योंकि पिछले दोनों मैचों में उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाज़ी की थी, वही भारत को भी जडेजा के बाहर होने से झटका लगा है. जडेजा की एक पुराणी चोट उबर आयी है जिसकी वजह से उन्हें एशिया कप से बाहर होना पड़ा है.

