वनडे टीम से बाहर होने के लिए शाहिद आफरीदी ज़िम्मेदार, कनेरिया का आरोप

स्पोर्ट्सवनडे टीम से बाहर होने के लिए शाहिद आफरीदी ज़िम्मेदार, कनेरिया का...

Date:


वनडे टीम से बाहर होने के लिए शाहिद आफरीदी ज़िम्मेदार, कनेरिया का आरोप

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया है। कनेरिया ने अफरीदी पर अपने क्रिकेट करियर के दौरान उनके खिलाफ साजिश करने और वनडे टीम से उनके बाहर होने का भी जिम्मेदार ठहराया है। शाहिद अफरीदी पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कनेरिया ने कहा कि कैसे उनके खेलने के दिनों के दौरान वह उन्हें अक्सर टीम से बाहर रखते थे।

फिक्सिंग स्कैंडल में अपनी भूमिका स्वीकार कर चुके कनेरिया ने शोएब अख्तर के विवादास्पद बयान को लेकर खुलासा किया। अख्तर ने कुछ महीनों पहले दावा किया था कि कनेरिया को पाकिस्तानी टीम में धार्मिक भेदभाव का सामना करना पड़ा था। अख्तर के इन आरोपों की पुष्टि करते हुए कनेरिया ने कहा था कि वह उनके साथ अनुचित व्यवहार करने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों के नामों का खुलासा करेंगे।

कनेरिया ने स्पोर्ट्स तक से इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन के दौरान कहा कि अफरीदी ने घरेलू क्रिकेट के दिनों से ही हमेशा से ही उनके खिलाफ साजिश की। हबीब बैंक लिमिटेड टूर्नामेंट में खेलने के दिनों को याद करते हुए कनेरिया ने कहा कि अफरीदी ने उन्हें रिजर्व लिस्ट में रखा और सफेद गेंद के टूर्नामेंट को खेलने के पर्याप्त मौके नहीं दिए।

इस दागी स्पिनर ने अपने छोटे वनडे करियर का जिम्मेदार अफरीदी को ठहराया और कहा कि उन्हें अफरीदी की वजह से ही सफेद गेंद के क्रिकेट में सीमित मौके मिलते थे। कनेरिया ने कहा, ‘शाहिद अफरीदी शुरू से ही मेरे खिलाफ रहे हैं। उन्होंने मुझे वनडे टीम से बाहर रखा।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related