सेरेना की जीत का सिलसिला जारी

स्पोर्ट्ससेरेना की जीत का सिलसिला जारी

Date:


सेरेना की जीत का सिलसिला जारी

स्पोर्ट्स डेस्क। अमेरिका की सेरेना विलियम्स की जीत का सिलसिला भी जारी है. उन्होंने हमवतन स्लोअनी स्टीफंस को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. तीसरी सीड सेरेना ने 2017 में यहां खिताब जीतने वाली स्टीफंस को 2-6, 6-2, 6-2 से मात दी. सेरेना ने एक घंटे 43 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया.

अपनी दमदार सर्विस के लिए मशहूर सेरेना ने इस दौरान 12 ऐस लगाए. उन्होंने 12 में से 10 गेम जीतकर हमवतन स्टीफंस को बाहर का रास्ता दिखाया. जीत के बाद सेरेना ने कहा कि हमारे पास हमेशा कुछ अविश्वसनीय मैच होते हैं और यह मेरी फिटनेस का सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है जब मैं स्लोअनी के खिलाफ खेलती हूं.

सेरेना की जीत का सिलसिला जारी

सेरेना अपने 23 ग्रैंड स्लैम खिताब में से छह ग्रैंड स्लैम खिताब अमेरिका ओपन के रूप में जीत चुकी है. क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए अब सेरेना का सामना 15वीं सीड यूनान की मारिया सकारी से होगा, जिन्होंने अमेरिका की 19 साल की अमांडा एनिसिमोवा को 6-3, 6-1 से हराया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related