सेंसेक्स में करीब चार सौ अंकों की बढ़त

बिज़नेससेंसेक्स में करीब चार सौ अंकों की बढ़त

Date:


सेंसेक्स में करीब चार सौ अंकों की बढ़त

5 जुलाई को मार्केट बढ़त के साथ बंद हुआ . कारोबार बंद होने पर आज BSE Sensex 52900 के करीब और निफ्टी भी 15800 के पार बंद हुआ है. सेंसेक्स पर आज 23 स्टॉक्स में खरीदारी रही जिससे इसे बेहतर सपोर्ट मिला. सेंसेक्स पर सभी बैंकिंग शेयरों और रिलायंस में खरीदारी रही. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52900 के पार भी पहुंच गया था लेकिन इसके बाद इसमें हल्की गिरावट आई. कारोबार बंद होने पर आज सेंसेक्स 395.33 अंकों की तेजी के साथ 52,880 पर और निफ्टी 112.15 अंकों की तेजी के साथ 15,834.35 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स पर आज 23 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शेष 6 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं निफ्टी50 पर 36 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं जबकि 14 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी के सेक्टरल इंडिसेज की बात करें तो निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा को छोड़कर अन्य सेक्टर बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स पर आईसीआईबैंक, रिलायंस और एसबीआई में खरीदारी रही जबकि भारती एयरटेल और टाइटन में बिकवाली रही.

बीएसई सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक खरीदारी एसबीआई के शेयरों में रही और इसके बाद टाटा स्टील और एलटी में सबसे अधिक खरीदारी रही. बिकवाली की बात करें तो सेंसेक्स पर सबसे अधिक बिकवाली टेकएम, डॉ रेड्डी और एचसीएलटेक में रही.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related