शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 202 अंक लुढ़का

बिज़नेसशेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 202 अंक लुढ़का

Date:


शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 202 अंक लुढ़का

मुंबई: विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में आज उतार-चढ़ाव देखा गया और बीएसई का सेंसेक्स तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी करीब आधा फीसदी की गिरावट में बंद हुए।

बाजार पर आरंभ में दबाव रहा लेकिन दोपहर के आसपास लिवाली बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी कुछ देर के लिए हरे निशान में आ गये। आईटी, टेक और एफएमसीजी कंपनियों के साथ ही आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों में बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स अंततः 202.22 अंक यानी 0.42 प्रतिशत टूटकर 45,878.45 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी 64.80 अंक यानी 0.45 प्रतिशत लुढ़ककर 14,341.35 अंक के स्तर पर आ गया।
मझौली और छोटी कंपनियों पर भी दबाव देखा गया। बीएससी का मिडकैप 0.16 प्रतिशत चढ़कर 19,953.19 अंक पर और स्मॉलकैप 0.51 प्रतिशत की बढ़त में 21,005.01 अंक पर पहुंच गया।

बीएसई में बिजली समूह का सूचकांक 2.35 प्रतिशत और यूटिलिटीज का 1.75​ प्रतिशत चढ़ गया। दूरसंचार समूह में 1.33 प्रतिशत और रियलिटी में 1.07 प्रतिशत की गिरावट रही। आईटी, टेक और एफएमसीजी समूह पर भी दबाव रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर ढाई प्रतिशत से अधिक और डॉ. रेड्डीज लैब का सवा दो प्रतिशत की गिरावट में रहा। टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान युनिलीवर, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, इंफोसिस और एलएंडटी के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच लुढ़के।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग 1.12 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.27 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.26 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुये जबकि जापान का निक्केई 0.57 फीसदी की गिरावट में रहा। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीसई 0.44 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.39 प्रतिशत कमजोर हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...