सेंसेक्स में 584 अंकों की तेजी

बिज़नेससेंसेक्स में 584 अंकों की तेजी

Date:


सेंसेक्स में 584 अंकों की तेजी

मुंबई: बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में अच्छी खरीददारी देखने को मिली है. कारोबार में निफ्टी 15100 के करीब बंद हुआ. सेंसेक्स भी 51000 के पार चला गया. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला है. हालांकि मेटल शेयरों में बिकवाली रही है. फिलहाल सेंसेक्स करीब 584 अंकों की तेजी के साथ 51025 के स्तर पर बंद हुआ.

वहीं निफ्टी में भी 142 अंकों की तेजी रही है और यह 15098 के स्तर पर बंद हुआ है. बैंक, फाइनेंशियल के अलावा आईटी शेयरों में भी तेजी रही है. कोटक बैंक और एचडीएफसी बैंक आज के टॉप गेनर है तो पावरग्रिड और ओएनजीसी टॉप लूजर हैं. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो कोरोना राहत पैकेज से तेज इकोनॉमिक रिकवरी की उम्मीद में सोमवार को डाउ जोंस 306 अंक मजबूत होकर बंद हुआ था. वहीं आज एशियाई बाजारों में भी खरीददारी रही है.

आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 20 शेयरों में तेजी देखने को मिली है. कोटक महिंद्रा बेंक, HDFC बैंक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और टीसीएस टॉप गेनर्स की लिस्ट में हैं. वहीं, ओएनजीसी, पावरग्रिड, एनटीपीसी, डॉ रेड्डीज, एयरटेल और एसबीआई टॉप लूजर्स की लिस्ट में हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...