मेरठ के दामाद हैं उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत

उत्तराखंडमेरठ के दामाद हैं उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत

Date:


मेरठ के दामाद हैं उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत

  • मेरठ के कैलाशपुरी में है सीएम तीरथ सिंह रावत की ससुराल
  • रश्मि त्यागी ने हर कदम पर दिया तीरथ सिंह रावत का साथ

मेरठ। उत्तराखंड के नवनियुक्त सीएम तीरथ सिंह रावत का मेरठ से रिश्ता दामाद का है। तीरथ सिंह रावत की ससुराल मेरठ के कैलाशपुरी में है। नौ दिसंबर 1998 में उनकी शादी मेरठवासी रश्मि त्यागी से हुई तो महानगर से उनका रिश्ता जुड़ गया। आज उनके सीएम बनने की खुशी में कैलाशपुरी में जश्न का माहौल रहा। वहीं उनकी ससुराल में ढोल-नगाड़े बजाकर मिठाई बांटी गयीं।

नंदन सिनेमा के पास कैलाशपुरी में उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के शपथग्रहण समारोह को उनकी ससुराल में टीवी पर देखते हुए उनकी सास सुषमा त्यागी ने संस्कृत में मंत्रोच्चारण करके अपने दामाद को शुभकामनाएं दी। दामाद के मुख्यमंत्री बनने की खबर पर सुनने के बाद से ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने प्रभु से कामना की के तीरथ सिंह इतना अच्छा काम करें जितना किसी और ने न किया हो। देश के लिए बेहतर काम करें। उन्होंने कहा कि बेटी रश्मि ने तीरथ सिंह रावत का हर कदम पर साथ दिया है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई। उनकी ससुराल में लोगों ने टीवी पर पूरा समारोह देखा।

मिस मेरठ और मिस आर जी रही हैं रश्मि त्यागी
सीएम तीरथ सिंह रावत की पत्नी रश्मि त्यागी अपनी शिक्षा ग्रहण करने के दौरान मिस मेरठ और मिस आर जी रही हैं। उनकी शादी 9 दिसंबर 1998 को तीरथ सिंह रावत से हुई थी। राजनीति में रूचि रखने वाली रश्मि त्यागी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में मंत्री पद का चुनाव लड़ा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related