सेंसेक्स हुआ 70 हज़ारी, खूब हुई खरीदारी

बिज़नेससेंसेक्स हुआ 70 हज़ारी, खूब हुई खरीदारी

Date:

अमरीकी फेड रिज़र्व के ब्याज दर न बढ़ाने के फैसले और भविष्य में रेट कट किये जाने के मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिली है। निफ्टी जहाँ 21200 के करीब पहुंच गया वहीँ सेंसेक्स में 900 अंकों से ज्यादा की तेजी आई और पहली बार 70 हज़ार के ऊपर बंद हुआ. निफ़्टी इंडेक्स की बात करें तो बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में आज खरीदारी देखने को मिली है और यही हाल सेंसेक्स का भी रहा. सेंसेक्स में 930 अंकों की तेजी हुई और यह 70514 के स्तर पर बंद हुआ है. आज के टॉप गेनर्स की बात करें तो इनफ़ोसिस, TECHM, विप्रो, HCLTECH, इंडसइंड बैंक और BAJFINANCE शामिल हैं। जबकि टॉप लूजर्स में Powergrid, Nestle, जेएसडब्ल्यूस्टील, मारुति, Tata मोटर्स शामिल हैं।

बता दें कि कल रात अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी समीक्षा बैठक में लगातार तीसरी बार ब्याज दरों को नहीं बढ़ाया और साथ ही में यह संकेत दिया कि 2024 से तीन बार ब्याज दरों कटौती देखने को मिल सकती है। दिसंबर में शेयर बाजार की चाल को देखें तो निवेशकों की चांदी हो गई है. दिसंबर में बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप तेजी से बढ़कर 3,54,78,063 करोड़ रुपये हो गया। आज की बात करें तो इसमें 3.5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

कंपनियों की गतिविधियों की अगर बात करें तो एआईसीटीई, एनएसडीसी और बजाज फिनसर्व ने बैंकिंग, वित्त और बीमा क्षेत्र में कौशल विकास के लिए दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं. आईनॉक्‍स इंडिया जो क्रायोजेनिक स्‍टोरेज टैंक बनाती है का आईपीओ निवेश के लिए खुल गया है. इसका प्राइस बैंड 627-660 रुपये प्रति शेयर तय किया है, आईपीओ का साइज करीब 1459 करोड़ का है. भारतीय स्टेट बैंक देश में सौर परियोजना को बढ़ावा देने के लिए जर्मन विकास बैंक केएफडब्ल्यू के साथ 7 करोड़ यूरो के एलओसी करार पर हस्ताक्षर करेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...