सतर्क नज़र आ रहे हैं सेंसेक्स-निफ़्टी, तेज़ी पर खुलने के बाद आये नीचे

फीचर्डसतर्क नज़र आ रहे हैं सेंसेक्स-निफ़्टी, तेज़ी पर खुलने के बाद आये...

Date:

बेहतर ग्‍लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाज़ार आज भी बढ़त में खुले , सेंसेक्स आज भी 70 हजार के पार खुला हालाँकि बाद में उसमें गिरावट आयी और खबर लिखे जाने के समय उसमें 45 अंको की गिरावट दिख रही है, वहीँ निफ्टी की भी ओपनिंग 21000 के पार हुई और अभी निफ़्टी हरे रंग में है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानि निफ़्टी पर फाइनेंशियल, बैंक, आटो, आईटी, मेटल, फार्मा और FMCG इंडेक्सों में तेजड़िये खरीदारी कर रहे हैं जबकि रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में है और वहां बिकवाली नज़र आ रही है. सेंसेक्स 30 के 23 शेयर हरे निशान में हैं. आज के टॉप गेनर्स में टाटा स्टील , JSW स्टील , ITC, महिंद एंड महिंद्रा , HCLTECH, WIPRO शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर्स में L&T, इनफ़ोसिस, भारतीय एयरटेल, पॉवरग्रिड और MARUTI शामिल हैं.

आज अमेरिका की नवंबर महंगाई के आंकड़े जारी होंगे और साथ ही फेड की दो दिनों की बैठक भी आज से ही शुरू हो रही है, इस वजह से भी भारतीय शेयर बाज़ार सतर्क नाज़ा आ रहा है. अनुमान जताया जा रहा है कि इस पॉलिसी में फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल पॉलिसी दरों में कोई बदलाव नहीं करेंगे. बाजार की नजर रेट कट को लेकर संकेतों पर रहेगी. इसके अलावा भारत की नवंबर महीने के रिटेल महंगाई के आंकड़े भी आज आएंगे इसके अलावा

कुछ कंपनियों की ख़बरें इस तरह हैं. ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नवंबर 2023 में कुल 69,875 यूनिट के उत्पादन करने की घोषणा की है, जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में 13.4 फीसदी अधिक है. केनरा बैंक ने 8.40% के कूपन पर 1 करोड़ रुपये की फेस वैल्यू पर अतिरिक्त टियर 1 बॉन्ड जारी करके 1,403 करोड़ रुपये जुटाए हैं. टाटा पावर की अनुषंगी टाटा पावर ईवी चार्जिंग सोल्यूशंस देश भर में 500 चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने को सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के साथ समझौता किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...