सेंसेक्स-निफ़्टी आज भी तेज़ी में खुले

फीचर्डसेंसेक्स-निफ़्टी आज भी तेज़ी में खुले

Date:

आज शेयर बाजार में हफ्ते का आखरी कारोबारी दिन है और आज भी सेंसेक्स और निफ़्टी में तेज़ी बरकरार है, बाजार रोज़ ने रोज़ नए हाई बना रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सेंसेक्स 291.33 अंक उछलकर 70,800 के पार पहुंच गया है। वहीँ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंडेक्स निफ्टी 92.05 अंक की बढ़त के साथ 21,274.75 अंक पर कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी के साथ-साथ बैंक निफ्टी भी एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। जानकारों का मानना है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी 21,400-21,500 के स्तर तक जाता दिख सकता है। 14 दिसंबर को, बीएसई सेंसेक्स पहली बार 70,500 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी इंट्राडे में 21,211 का नया हाई लगाता दिखा।

जानकारों की माने तो निफ्टी के लिए पहली रुकावट 21,208 और उसके बाद 21,240 और 21,293 पर बन रही हैं। इंडेक्स अगर नीचे की तरफ रुख किया तो 21,104, 21,072 और 21,020 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है। वहीँ निफ्टी बैंक के लिए पहली रूकावट 47,894 और उसके बाद दूसरी बड़ी रूकावट 47,996 और फिर 48,162 पर स्थित हैं। वहीँ इंडेक्स अगर नीचे की तरफ रुख करता है तो इसको 47,564, 47,462 और 47,296 पर सपोर्ट मिलता दिख रहा है।

कंपनी न्यूज़ के हवाले से खबर ये है कि घरेलू वाहन निर्माता M&M को सुरक्षा परीक्षण एजेंसी ANCAP ने झटका दिया है। ANCAP ने M&M एसयूवी के लोकप्रिय मॉडल स्कॉर्पियो-एन को शून्य रेटिंग दी है। हालाँकि M&M ने ऑस्ट्रेलिया के सुरक्षा मानकों के अनुसार आवश्यक बदलाव करने की बात कही है। ऑस्ट्रेलेशियन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (एएनसीएपी) ने अपने एक बयान में कहा कि परीक्षण में Mahindra Scorpio को मिली सुरक्षा रेटिंग इसके सभी संस्करणों पर लागू होती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...