शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 622 अंकों की उछाल के साथ 80,519 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 186 अंकों की बढ़त के साथ 24,502 पर बंद हुआ।
दरअसल अमेरिका में जून महीने में महंगाई में उम्मीद से ज्यादा गिरावट आने की वजह से यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ गई है। इस वजह से आज आईटी शेयरों में ज़ोरदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे ज्यादा बढ़त TCS में 6.59 फीसदी, Wipro में 4.66 फीसदी, HCL Tech में 3.30 फीसदी, Infosys में 3.25 फीसदी और Tech mahindra में 3.04 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट Asian Paints में 1.01 फीसदी, Divis Labs में 0.93 फीसदी, Maruti में 0.91 फीसदी, Titan में 0.84 फीसदी और Hindalco में 0.83 फीसदी दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी IT में आज सबसे ज्यादा 4.53 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इसके बाद निफ्टी Media में 2.08 फीसदी, निफ्टी Oil and Gas में 0.59 फीसदी, निफ्टी Healthcare में 0.01 फीसदी, निफ्टी Private Bank में 0.07 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.05 फीसदी, निफ्टी FMCG में 0.35 फीसदी, निफ्टी Financial Services में 0.02 फीसदी और निफ्टी Bank में 0.02 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Auto में 0.44 फीसदी, निफ्टी Metal में 0.15 फीसदी, निफ्टी PSU Bank में 0.53 फीसदी, निफ्टी Realty में 1.50 फीसदी, निफ्टी Consumer Durables में 0.58 फीसदी और निफ्टी Midsmall Health care में 0.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

