बंद हुआ। वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में आज तेजी रही। सेंसेक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। सेंसेक्स पहली बार 53,000 के पार बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 10 फरवरी के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। मेटल, रियल्टी, फाइनेंस शेयरों ने जोश भरा।
रियल्टी इंडेक्स करीब 4 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए। वहीं, मेटल इंडेक्स 1 हफ्ते की ऊंचाई पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मालकैप शेयरों में भी बढ़त रही। चुनिंदा बैंकिंग, PSE शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, एनर्जी, ऑटो शेयरों पर दबाव रहा।

