टी20 ICC Ranking में कोहली पांचवें स्थान पर बरकररार

स्पोर्ट्सटी20 ICC Ranking में कोहली पांचवें स्थान पर बरकररार

Date:


टी20 ICC Ranking में कोहली पांचवें स्थान पर बरकररार

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ताजा आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल एक पायदान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गए. कोहली के 762 अंक हैं और वह इंग्लैंड के डेविड मलान, ऑस्ट्रेलिया के सफेद गेंद के कप्तान एरोन फिंच , पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवन कॉनवे से पीछे हैं. राहुल 743 अंक से छठे स्थान पर हैं और ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल एक पायदान की छलांग से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं. राहुल और कोहली शीर्ष 10 में शामिल दो भारतीय बल्लेबाज हैं.

कोई भी भारतीय खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग की गेंदबाजों और ऑल राउंडर की शीर्ष 10 सूची में शामिल नहीं है. वनडे रैंकिंग में कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा शीर्ष पांच में बने हुए हैं और आजम के बाद क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज हैं. शीर्ष भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शीर्ष 10 में शामिल हैं और वह भी एक पायदान खिसककर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि रवींद्र जडेजा ऑल राउंडरों की सूची में नौंवे स्थान पर हैं. इंग्लैंड के ऑल राउंडर क्रिस वॉक्स श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरीं रैंकिंग पर पहुंचे. वॉक्स ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैच में छह विकेट लिए थे. इसके चलते उन्हें चार पायदान का फायदा हुआ और वे सातवें से तीसरे नंबर पर आ गए.

वॉक्स इससे पहले सितंबर 2020 में चौथी रैंक पर पहुंचे थे. यह उनकी बेस्ट रैंक थी. उन्हें ऑलराउंडर्स की लिस्ट में भी फायदा हुआ है और वे साथी बेन स्टोक्स को पीछे छोड़कर तीसरे पायदान पर आ गए. न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट वनडे गेंदबाजों में पहले और बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज दूसरे नंबर पर हैं. इंग्लैंड के अन्य तेज गेंदबाज डेविड विली और टॉम करन को भी ताजा रैंकिंग अपडेट में फायदा हुआ है. विली 13 पायदान की छलांग से 37वें और करन 20 पायदान के फायदे से 68वें स्थान पर हैं. इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 147 रन बनाए और वे 15वें से 13वें स्थान पर आ गए. ऑएन मॉर्गन को एक स्थान का फायदा हुआ और वे 25वें नंबर पर आ गए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related