Sensational Murder: पांच साल के बच्चे के साथ कुकर्म कर उतारा मौत के घाट,शव प्लाट में फेंका

उत्तर प्रदेशSensational Murder: पांच साल के बच्चे के साथ कुकर्म कर उतारा मौत...

Date:


Sensational Murder: पांच साल के बच्चे के साथ कुकर्म कर उतारा मौत के घाट,शव प्लाट में फेंका

गाजियाबाद। जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड(Sensational murder) का मामला सामने आया है। जिसमें एक पड़ोसी ने पांच साल के मासूम की हत्या कर शव को खाली प्लाट में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। बताया जाता है कि आरोपी ने बच्चे की हत्या करने से पहले उसके साथ गलत काम किया। उसके बाद हत्या कर दी। पुलिस ने मासूम का शव बरामद कर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्या कांड में शामिल आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बच्चा कल शाम से ही घर से गायब था। जिसकी तलाश में परिजन लगे हुए थे। मेरठ के सरधना निससी सिप्पे शर्मा अपने परिजनों के साथ थाना कविनगर के लालकुंआ इलाके में रहते हैं। उनके ही गांव का एक अन्य युवक राहुल भी पड़ोस में रहता है। बताया जाता है कि उनका बेटा जो कि पांच साल का है। खेलते हुए अचानक से गायब हो गया। जिसके बाद बच्चे को कई स्थान पर तलाश किया गया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

Read also: बजरंग दल कार्यकर्ता हत्याकांड : सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा कर्नाटक का जिला

जिसके बाद परिवार ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिसके बाद एक फुटेज में आरोपी पड़ोसी, बच्चे को खींच कर ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बच्चे की हत्या की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद कर लिया। बच्चे का परिजन भी घटना के बाद सकते में आ गए। बच्चे के परिजनों का आरोप है कि बच्चे के साथ कुकर्म कर उसकी हत्या की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related