मैनपुर। मामूली कहासुनी में कार सवार लोगों को कांवडियों (Kanwariyas) ने अपना निशाना बनाया। कांवड़ियों ने जमकर मचाया उत्पात और एक घन्टे तक बाजार में उपद्रव करते रहे। हाथ में लाठी डंडे और हाकियों से गाड़ी में तोड़फाड की। वहीं गाड़ी में बैठे युवक, महिला और बच्चे के साथ जमकर मारपीट कर उनको घायल कर दिया। युवक और महिला को चोटें आई है।
Read also: Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में शिवभक्तों की लाइनें,अभिजीत मुहूर्त से जलाभिषेक शुरू

सूचना पर पहुँची पुलिस को देखकर कांवडिये फरार हो गए। घटना मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के बिधूना बस स्टैंड तिराहे के मार्केट की है। पूरा मामला जनपद के किशनी थाना क्षेत्र का है। यहां पर देर रात कांवड़ियों (Kanwariyas) ने मामूली कहासुनी के चलते एक कार को निशाना बनाया। जिसके बाद उन्होंने कार में सवार 3 लोगों के साथ जमकर मारपीट की वही कार को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना का वीडियो बना रहे एक घर की खिड़की पर भी उन्होंने पत्थर मारा।कांवड़ियों के द्वारा की गई मारपीट से गाड़ी में बैठे युवक महिला को चोटें आईं जिसके बाद सूचना पर पहुँची पुलिस को आता देख काबड़िये फरार हो गए वहीं पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

