Uttarakhand: वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह का निधन,लंबे समय से थे बीमार

उत्तराखंडUttarakhand: वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह का निधन,लंबे...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का आज निधन हो गया। वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। केदार सिंह फोनिया उत्तराखंड की राजनीति में दो दशक से अधिक समय तक सक्रिय रहे थे। उत्तराखंड के साथ ही वे उप्र में कैबिनेट मंत्री रह चुके थे। केदार सिंह ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। उनके निधन की खबर से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इनके निधन पर शोक जताया। सीएम धामी ने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वो पार्टी संगठन एवं राज्य के विकास में केदार सिंह फोनिया का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। केदार सिंह फोनिया एक समर्पित जननेता के तौर पर याद किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

स्वर्गीय केदार सिंह फोनिया ने उत्तरप्रदेश में पर्यटन मंत्री रहते औली को विश्व मानचित्र पर जगह दिलाने में विशेष भूमिका निभाई थी। जोशीमठ और औली रोपवे इन्हीं की देन है। इसके अलावा बदरीनाथ विधानसभा के दूरस्थ गांवों में सड़कें पहुंचाने का श्रेय उन्हें जाता है। वो चमोली जनपद के चीन सीमा क्षेत्र के गमशाली गांव के निवासी थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...