देहरादून। केदारनाथ में अब दिवंगत अभिनेता सुशांत राजपूत का सेल्फी पॉइंट नहीं बनेगा। बल्कि देश क बड़े महानायक के नाम पर सेल्फी पॉइंट बनाया जायेगा। उत्तराखंड पर्यटन ने अब देश के पहले सीडीएस रहे जनरल विपिन रावत के नाम के सेल्फी पॉइंट बनाया जायेगा। केदारनाथ में सेल्फी पॉइंट को लेकर फजीहत झेल चुके पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अब देश के बड़े नायक के नाम से सेल्फी पॉइंट बनाने की बात कही है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ धाम पर अभिनेता सुशांत राजपूत के नाम पर सेल्फी पॉइंट बनाने की बात कहीं थी। जिसके बाद हर कहीं सतपाल महाराज के इस बयान का विरोध होने लगा था यही नहीं सोशल मिडिया में भी महाराज जी जमकर ट्रोल हो रहे थे। दरअसल सतपाल महाराज केदारनाथ धाम और उस यात्रा मार्ग पर जगह-जगह अभिनेता सुशांत राजपूत के फोटो वाली सेल्फी पॉइंट बनाना चाहते थे जिसमे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु उस सेल्फी पॉइंट पर आकर्षित होकर फोटो खिंच सके। लेकिन सतपाल महाराज अपने ब्यान के बाद ही ऐसे ट्रोल हुए की उन्हें अपना ब्यान बदलते हुए अब देश के महानायक और पहले सीडीएस रहे जनरल विपिन रावत के नाम के सेल्फी पॉइंट बनाने की बात कहानी पड़ी।
Also Read : Snowfall in Kedarnath Dham : केदारनाथ धाम में बर्फबारी, कई जिलों में बारिश और आसमान में बादल
अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मंत्री महाराज ने केदारनाथ मार्ग पर वीर सपूत देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत के सेल्फी पॉइंट बनाने की बात कही है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि केदारनाथ धाम मार्ग में जगह -जगह पर भारत के वीर सपूत और देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के नाम के सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हमारी तरफ से धरती उनको एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके साथ ही यात्री भी अपने साथ देवभूमि से कुछ भावपूर्ण स्मृतियां लेकर जा सकेंगे।

