JEE Main 2022: अगले महीने आयोजित होगी परीक्षा, इस दिन आयेंगे एडमिट कार्ड

एजुकेशनJEE Main 2022: अगले महीने आयोजित होगी परीक्षा, इस दिन आयेंगे एडमिट...

Date:

जून सेशन के लिये जेईई मेंस परीक्षा अगले महीने यानी कि जून में आयोजित होगी, जिसके एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिये जायेंगे। वहीं यह एडमिट कार्ड इसकी ऑफिसियल साइट jeemain.nta.nic.in पर रिलीज कर दिये जायेंगे, इसके साथ ही मई के अंतिम सप्ताह में इसके परीक्षा शहरों की घोषणा की जायेगी।

वहीं उम्मीदवारों को यह सलाह दी जा रही है कि वह नियमित तौर पर इसकी ऑफिसियल साइट पर जाकर लगातार इसके अपडेट लेते रहें, जिससे उन्हें ताजा जानकारी प्राप्त होती रहे। जानकारी के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जून 2022 सत्र के लिये हॉल टिकट रिलीज करने के साथ-साथ जुलाई 2022 परीक्षा के लिये रजिस्ट्रेशन भी खोलने वाला है, जहाँ जुलाई सत्र की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 25 से 30 जुलाई तक आयोजित होगी। 

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड- 
1. सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.in पर जायें। 

2. इसके बाद जून और जुलाई सत्र के लिये एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, टैब पर क्लिक करें। 

3. यहाँ लॉगिन करने के बाद अपना विवरण दर्ज करें।

4. इसके बाद इसे डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related