लोक लेखा समिति के सामने होगी सेबी प्रमुख की पेशी

फीचर्डलोक लेखा समिति के सामने होगी सेबी प्रमुख की पेशी

Date:

अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग और कांग्रेस के निशाने पर रहीं बाजार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच अब संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के सामने पेश होंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक माधबी पुरी बुच 24 अक्टूबर को पीएसी के समक्ष पेश हो सकती हैं। PAC सेबी, वित्त मंत्रालय और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के टॉप अफसरों को तलब कर रही है। यह बैठक ऐसे समय आयोजित की जा रही है, जब हिंडनबर्ग रिसर्च ने सेबी प्रमुख और उनके पति धवल बुच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अडानी समूह के साथ उनके कथित संबंधों का हिंडनबर्ग ने खुलासा किया था।

गौरतलब है कि हिंडनबर्ग ने इससे पहले गौतम अडानी और उनकी कंपनियों के खिलाफ भी एक रिपोर्ट जारी की थी जिसकी वजह से अडानी ग्रुप को भारी नुकसान हुआ था। लोक लेखा समिति की इस बैठक में ट्राई के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी भी शामिल हो सकते हैं। हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद कांग्रेस ने पिछले अगस्त में सेबी प्रमुख और उनके पति पर भी सवाल उठाए थे और उनके इस्तीफे की मांग की थी। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सेबी ने अडानी ग्रुप के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। हिंडनबर्ग ने दावा किया कि 2015 में सेबी प्रमुख माधबी बुच और उनके पति ने सिंगापुर में एक ऑफशोर खाता खोला था, जिसमें उनका कुल निवेश 10 मिलियन डॉलर था।

हिंडनबर्ग ने इसके अलावा कहा था कि यह फंड अडानी ग्रुप के निदेशक द्वारा स्थापित मॉरीशस के एक टैक्स हेवन फंड से जुड़ा था। इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए सेबी प्रमुख और उनके पति ने आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया और अपने जीवन को एक खुली किताब बताया था। उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग ने उनका चरित्र हनन करने का प्रयास किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related