लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक दु:खद हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच बच्चे शामिल हैं। ये सभी झुग्गी में लगी भीषण आग में झुलकर मरे हैं। आग मंगलवार की देर रात लगी। आग की सूचना मिलने पर दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू करने के प्रयास किए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और झुग्गी में लगी आग में सात जिंदगियों को उसने अपनी चपेट में ले लिया। घटना टिब्बा रोड स्थित मक्कड़ कालोनी के इलाके की है।
Read also: न तो रहने के लिए छत है और न सिर पर किसी हाथ,जमा पूंजी के नाम पर मात्र दो हजार
आग में झुलकर मरने वालों में सुरेश उसकी पत्नी अरुणा देवी, बेटी राखी, मनीषा, गीता, चंदा और बेटे 2 साल सन्नी शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना में बड़ा बेटा बच गया जो कि रात में ही अपने दोस्त के घर सोने चला गया था। बेटे राजेश ने बताया कि वह बिहार के जिला समस्तीपुर के रहने वाले है। उसके पिता सुरेश कबाड़ का काम करते थे।
Read also: आप संयोजक केजरीवाल ने पत्नी और बेटी को पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए उतारा
आग में लोगों के झुलसने की जानकारी के बाद अस्पताल से चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर जिले की डीसी सुरभि मालिक व पुलिस कमिश्नर कौस्तब शर्मा भी पहुंचे। पुलिस ने सभी शवों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया है। अभी तक आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है।

