16 अगस्त से खुल सकेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश16 अगस्त से खुल सकेंगे स्कूल

Date:


16 अगस्त से खुल सकेंगे स्कूल

यूपी में सरकार ने कोविड गाइड लाइन के साथ 9 वीं से 12 वीं तक स्कूल खोले जाने की दी अनुमति

तमाम अटकलों के बाद आखिरकार स्कूल खोलने को लेकर बन रही स्थिति स्पष्ट हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 16 अगस्त से खोलने का फैसला जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 9 के साथ हुई बैठक यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि कुछ राज्य जैसे पंजाब बिहार हरियाणा उत्तराखंड झारखंड में स्कूल खोलने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है

एक्शन प्लान होगा तैयार

शासन की ओर से फिलहाल स्कूल खोले जाने की अनुमति प्राप्त हुई है। हालांकि इसे लागू करने के लिए सीएम ने अधिकारियों से इस बाबत एक्शन प्लान तैयार करने को कहा है। निर्देशों के मुताबिक फिलहाल 9वीं से 12 वीं तक के ही स्कूल खोले जाएंगे।

इस दौरान स्कूलों में कोविड-19 का सख्ती से पालन होगा। वही स्कूलों में 50% अटेंडेंस के साथ ही बच्चों को बुलाया जा सकेगा।

लेनी होगी लिखित अनुमति

बच्चों को स्कूल बुलाने से पहले स्कूल संचालकों को पेरेंट्स की लिखित अनुमति लेनी होगी । अगर पेरेंट्स बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार होंगे तब ही बच्चों को स्कूल बुलाया जा सकेगा। इसके अलावा स्कूल मेंमास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य तौर पर किया जाएगा।

अभिभावक दे रहे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के अलर्ट के बीच उत्तर प्रदेश में स्कूल खोलने के फैसले को लेकर पेरेंट्स भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ पेरेंट्स बच्चों के भविष्य को लेकर इसे बेहतर फैसला मान रहे हैं, वहीं अधिकतर पेरेंट्स का कहना है कि स्कूल खोले जाने को लेकर फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। हालांकि स्कूल खुलने के फैसले से स्कूल संचालक काफी खुश है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...