SBI Card Festive Offer 2022: त्योहारी सीज़न पर एसबीआई कार्ड ने पेश किये आकर्षक फेस्टिव ऑफ़र

बिज़नेसSBI Card Festive Offer 2022: त्योहारी सीज़न पर एसबीआई कार्ड ने पेश...

Date:

देश में त्योहारी सीज़न की शुरुआत होने वाली है, खरीदारी के इस मौसम में एसबीआई कार्ड अपने ग्राहकों के लिए बहुत ही आकर्षक ऑनलाइन और ऑफलाइन ऑफर लेकर आया है, यह ऑफर 22 सितम्बर से शुरू हो चुके हैं और जो 31 अक्टूबर जारी रहेंगे. एसबीआई कार्ड के इन 1600 से अधिक ऑफरों में इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, फैशन एवं लाइफ़स्टाइल, आभूषण, ट्रैवल एवं ऑनलाइन मार्केटप्लेस इत्यादि शामिल हैं.

एसबीआई कार्ड के अपने ग्राहकों के लिए इन फेस्टिव ऑफ़र के अंतर्गत 2600 शहरों में 70 से अधिक नेशनल ऑफ़र और 1550 रीजनल और हाइपरलोकल ऑफ़र शामिल हैं। इन ऑफर्स के तहत SBI कार्ड ग्राहक विभिन्न पार्टनर ब्रांड्स में 22.5% तक कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। 

इन ऑफर्स की पहुँच लम्बी बनाने के लिए एसबीआई कार्ड ने ‘अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल’ को भी साथ जोड़ा है जिसके लिए उसने अमेज़न के साथ विशेष साझेदारी की है, बता दें कि फेस्टिव सीज़न में यह साल की सबसे बड़ी ऑनलाइन सेल मानी जाती है, अमेज़ॉन की ये सेल 03 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इसके अलावा एसबीआई कार्ड अपने ग्राहकों के लिए 28 प्रमुख साझेदार ब्रांडों के साथ मिलकर भी कई तरह के ऑफ़र पेश किए हैं, इन ब्रांड्स में फ्लिपकार्ट, सैमसंग मोबाइल, रिलायंस ट्रेंड्स, पैंटालून्स, रेमंड्स, एलजी, सैमसंग, सोनी, एचपी, मेक माई ट्रिप, गोआइबिबो, विशाल मेगा मार्ट, रिलायंस ज्वेल्स, कैरेटलेन, हीरो मोटर्स, और इसी तरह के कई जाने-माने ब्रांड्स शामिल हैं।

बता दें कि एसबीआई कार्ड ईएमआई सुविधा अब भारत में 1.6 लाख से अधिक मर्चेंट और 2.25 लाख से ज्यादा स्टोर्स पर उपलब्ध है। ग्राहक 25 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स तथा मोबाइल ब्रांडों पर ‘नो कॉस्ट ईएमआई’ का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय स्तर के चुनिंदा मर्चेंट पर ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 15% कैशबैक का फायदा भी उठा सकते हैं।

इस अवसर पर रामा मोहन राव अमारा, एमडी एवं सीईओ, एसबीआई कार्ड ने कहा कि हमने हमेशा अपने ग्राहकों के भुगतान अनुभव को पहले से कई गुना बेहतर बनाने का प्रयास किया है फिर वो चाहे ऑनलाइन हो या ऑफलाइन। हमारे फ़ेस्टिव ऑफर इन्ही प्रयासों को दर्शाते हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि इनके ज़रिए हम अपने ग्राहकों के लिए उनकी त्योहारों की ख़ुशियाँ और बढ़ा पाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...