Rashifal 27 September 2022: इन दो राशियों के जातकों के लिए चिंता भरा रहेगा आज का दिन, कुंभ को होगा धनलाभ

धर्मRashifal 27 September 2022: इन दो राशियों के जातकों के लिए चिंता...

Date:

मेष 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बेहतर है। किसी छोटी चीज के पीछे भागने से अच्छा है बड़े मौके के बारे में सोचें। यदि निवेश करना चाहते हैं तो ़मौके की तलाश करें, लाभ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनें समझे, अन्यथा गलती का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छे कामों से नाम कमाने में कामयाब रहेंगे, उनके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा।
वृष 
आज का दिन रचनात्मकता बढ़ाएगा। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में यदि कोई लाभ का मौका मिले, तो उसे हाथ से जाने नहीं देना है। विद्याथÊ परीक्षा के लिए किसी सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। संपत्ति संबंधित विवाद में अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा। किसी की कही सुनी बातों पर लड़ाई झगड़ा न करें। 
मिथुन 
आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी पुरानी की हुई गलती के लिए आपको परिवार के सदस्यों से माफी मांगनी पड़ेगी। आज शांत स्वभाव के कारण विरोधी आपका लाभ उठाया सकते हैं। ग्रहस्थ जीवन में शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी की सलाह पर चलकर अच्छा लाभ मिल सकता है।
कर्क 
आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग किसी मनचाहे पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आप अपनी अपेक्षाओं से अधिक धन कमाएंगे जिसकी प्रसन्नता होगी। यदि किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा  के लिए जाए, तो  परिवार के सदस्यों से सलाह अवश्य करें। धन उधार देते समय सावधानी बरतें। 
सिंह 
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि किसी बड़े बदलाव की सोच रहे हैं, तो उसे करने में सफल रहेंगे। आपका कोई मित्र धोखा दे सकता है, जिससे मन परेशान रहेगा। परिवार में आज द्वारा दी गई सलाह व सुझावों का सदस्य मान रखेंगे। 
कन्या 
आज का दिन कुछ चिंता ग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति तो बेहतर रहेगी, लेकिन निवेश संबंधी कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। यदि धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह अच्छी रहेगी।  परिवार में किसी सदस्य से धन संबंधित मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी में अत्यधिक मेहनत करनी होगी।
तुला 
आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम रुकने के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रहे तनाव के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। असर काम पर पड़ सकता है । आज कानूनी मामले में न पड़ें। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले, तो बेहतर रहेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित किसी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक 
आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। वरिष्ठ सदस्य आज किसी कानूनी मामले में कुछ सलाह दे सकते हैं, इसलिए उनसे सलाह मश्वरा करना बेहतर रहेगा। यदि कोई संबंधित समस्या हो, तो उसमे भी आज आपको छुटकारा मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा।
धनु 
आज का दिन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक कार्यक्रम में अधिकारी कामों से प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई नया पद दे सकते है, लेकिन कुछ विरोधी हावी होने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। यदि गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याओं से घिरे हुए हैं, तो आप उनका समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलती दिख रही है। व्यापार कर रहे लोगों को मेहनत अधिक करनी होगी, तभी सारे काम बनेंगे। खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें।
मकर 
आज का दिन कार्य क्षेत्र में चल रही कुछ योजनाओं को फिर से शुरू करने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को खरीदारी में कोई भारी छूट मिल सकती है। आज किसी मन की इच्छा की पूर्ति न होने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। माताजी से आज किसी बात पर उलझ सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रमोशन होने से स्थानांतरण कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
कुंभ 
आज के दिन धन लाभ के काफी अवसर मिलेंगे। एक से अधिक स्त्रोतों से धन प्राप्त होता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और काम अच्छा चलेगा। आय के विभिन्न स्त्रोत मिलने से कुछ रुके हुए काम आसानी से पूरा कर पाएंगे। सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे छवि और निखर कर आएगी। कुछ नए मित्र बन सकते हैं।
मीन 
आज का दिन आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। व्यापार से संबंधित यदि कुछ मामलों में समस्या आ रही है, तो वह अनुभवी व्यक्ति की मदद से सुलझ सकती हैं। अच्छे कामों से अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे, जिससे कार्य क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। यदि आप किसी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी सफलता मिल पाएगी। अकस्मात कुछ खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, जिन्हें पूरा भी करना भी करना होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...