Site icon Buziness Bytes Hindi

IPO: आज खुला SBFC Finance का IPO, जानिए प्राइस बैंड और पूरी डिटेल

au0308

SBFC Finance IPO Details: भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए ये जानकारी अहम है। आज बाजार खुलने के बाद निवेशकों के लिए SBFC Finance का आईपीओ खुल गया है। SBFC Finance कंपनी का आईपीओ 7 अगस्त तक के लिए खुला रहेगा। SBFC Finance कंपनी का आईपीओ शेयर बाजार में 16 अगस्त को लिस्टेड होगा।

भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ खुलने का सिलसिला जारी है। शेयर बाजार में SBFC Finance अपने निवेशकों के लिए आईपीओ लेकर आया है। SBFC Finance के आईपीओ का निवेशकों को बेसब्री से इंतजार था। आज मुंबई स्थित फाइनेंस कंपनी SBFC Finance लिमिटेड का आईपीओ खुल गया है। SBFC Finance कंपनी का आईपीओ आज 3 अगस्त से 7 अगस्त तक खुला रहेगा। SBFC Finance ने 1,025 करोड़ रुपये का इश्यू जारी किया है। SBFC Finance कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 54 रुपए से 57 रुपए प्रति शेयर रखा है।

SBFC Finance कंपनी का आईपीओ

SBFC Finance आईपीओ 16 अगस्त 2023 (बुधवार) को एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) और बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर लिस्टेड होंगे। SBFC Finance कंपनी का आईपीओ 7 अगस्त को लॉक हो जाएगा। इसके बाद 10 अगस्त को निवेशकों को SBFC Finance के शेयर आवंटित होंगे। वहीं, 11 अगस्त तो SBFC Finance निवेशकों को रिफंड मिलेगा। 14 अगस्त को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में SBFC Finance के शेयरों को डिपॉजिट किया जाएगा। कंपनी का लॉट साइज 14,820 रुपए की धनराशि के साथ 260 शेयर का है।

SBFC Finance आईपीओ का उद्देश्य

SBFC Finance अपने आईपीओ के जरिए 1025 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। SBFC Finance अपने आईपीओ से जुटाए राशि का उपयोग भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा। SBFC Finance के आईपीओ का रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड है।

SBFC Finance के कंपनी के बारे में

SBFC Finance एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड एक नॉन-डिपॉजिट-टेकिंग नॉन-बैंकिंग कंपनी है। जो कि एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी, SBFC Finance उद्यमियों और स्मॉल बिजनेस मालिकों को सर्विस देती है। यह उन बिजनेस को सर्विस देती है जो बैंकों जैसे पारंपरिक वित्तीय संस्थानों से वंचित रहे हैं।

Exit mobile version