Upcoming IPO: निवेशकों को आईपीओ में पैसा लगाने का अगस्त में मौके मिलने जा रहे हैं। नोएडा सोलर एनर्जी कंपनी ओरियाना पावर और आईटी सॉफ्टवेयर कंपनी विंसिस आईटी सर्विसेज का IPO एक अगस्त को आ रहा है। दोनों SME IPO है। ये एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड होंगे।
अगस्त में कई आईपीओ खुलने वाले हैं। शेयर बाजार में जुलाई 2023 में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, सेंकों गोल्ड सहित आईपीओ आए। जिन्हें निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला। अगस्त में सिलसिला रुकने वाला नहीं है। August की 1 तारीख को दो नए IPO खुल रहे हैं।
ओरियाना पावर आईपीओ (Oriana Power IPO)
ओरियाना पावर का आईपीओ एक अगस्त 2023 को खुल रहा है। यह एसएमई आईपीओ है। इस पब्लिक इश्यू में निवेशक 3 अगस्त 2023 तक निवेश कर सकते हैं। कंपनी सोलर एनर्जी सेक्टर में कार्य करती है। आईपीओ का प्राइस बैंड 115 से 118 रुपए निर्धारित किया है। ओरियाना पावर आईपीओ की एंकर बुकिंग निवेशकों के लिए 31 जुलाई को ओपन होगी। आईपीओ में कंपनी की तरफ से 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले 50.55 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी। आईपीओ के जरिए मिलने वाले रुपए का उपयोग कंपनी की तरफ से वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, पूंजीगत खर्च और कॉरपोरेट मामलों के लिए किया जाएगा।
विंसिस आईटी सर्विसेज (Vinsys IT Services IPO)
आईटी सॉफ्टवेयर कंपनी विंसिस आईटी सर्विसेज का आईपीओ भी एक अगस्त 2023 को खुलने जा रहा है जो 4 अगस्त 2023 तक खुला रहेगा। ये एसएमई आईपीओ है। जिसका प्राइस बैंड 121 रुपए से लेकर 128 रुपए तय किया है। आईपीओ के तहत कंपनी की तरफ से 38.9 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी। आईपीओ के जरिए कंपनी 49.84 करोड़ रुपए जुटाने की कोशिश करेगी। 2022-23 में विंसिस आईटी सर्विसेज की आय 157.30 करोड़ रुपए थी। जबकि मुनाफा 16.02 करोड़ रुपए रहा। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स मर्चेंट बैंकर हैं। जबकि लिंक इनटाइम इंडिया इश्यू का रजिस्ट्रार है। एक्समल्टिप्लाइड, एनएवी कैपिटल इमर्जिंग स्टार फंड, नोवा ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड, एजिस इन्वेस्टमेंट फंड प्रमुख निवेशकों ने कंपनी की प्री-आईपीओ फंडिंग में निवेश किया हुआ है।

