घूमने का शौक तो सभी रखते है, लेकिन कई बार आर्थिक स्थिति से मात खा जाते हैं। इसलिए हम इस लेख से आपको बतायेगे की किन तरीकों से आप रूपये बचा सकते है और बहुत सारी जगह घुम सकते है.
घूमने के लिए हर महीने सैविंग्स करें। इसके लिए आप एक अलग अकाउंट खोल लें। उसमें हर महीने कुछ पैसा अलग करके डालें। ऐसा करने से आप 2-4 महीने में एक अच्छी राशि जोड़ सकते हैं और आपको बजट से जुड़ी कोई समस्या भी नहीं आएगी।

कोशिश करें कि रूम किसी के साथ शेयर कर लें। ऐसा करने से आप बहुत हद तक रूपये भी बचा लेंगे और आपको साथ भी मिल जाएगा। यदि आप बहुत ज्यादा महंगा जीवन खुद के लिए चुनते हैं तो आपके लिए फिर घूमने-फिरने के लिए रूपये बचाना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा
आप जहां भी घूमने जा रहे हैं, वहां होटल्स देखने की बजाय होम स्टे, धर्मशाला आदि में ठहर जाएं क्योंकि ऐसा करने से आपका ज्यादा पैसा नहीं लगेगा। खाने में भी एक समय आप कुछ हल्का खा लें एवं एक समय भोजन लें। ऐसा करके भी आप रूपये बचा सकते हैं।

