सीबीआई के निशाने पर सत्यपाल मलिक, दफ्तर पर पड़ी रेड

नेशनलसीबीआई के निशाने पर सत्यपाल मलिक, दफ्तर पर पड़ी रेड

Date:

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक मोदी सरकार के खिलाफ लगातार मुखर रहे हैं, किसानों के मुद्दे पर भी वो मोदी सरकार की लगातार आलोचना करते रहे हैं, इसके अलावा बालाकोट हमले के लेकर पर मोदी सरकार पर लापरवाई बरतने के आरोप लगातार मुखर होकर लगाते रहे हैं. अब उन्हीं सत्यपाल मलिक के ऑफिस पर सीबीआई की टीम ने रेड मारी है। मामला कीरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का है जिसमें 2019 में 2200 करोड़ रुपये के सिविल वर्क का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। उस समय राज्यपाल सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल थे.

सीबीआई ने पूर्व गवर्नर के ऑफिस के अलावा जम्मू-कश्मीर के 30 ठिकानों पर भी छापेमारी की है। ये छापेमारी जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से जुड़े कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में सीबीआई ने की है। जानकारी के मुताबिक किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर प्रस्तावित कीरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए सिविल वर्क का कॉन्ट्रैक्ट साल 2019 में दिया गया था जो 2200 करोड़ रुपये का था, यह कॉन्ट्रैक्ट जिस समय दिया गया था उस समय सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। इस प्रोजेक्ट में कथित भ्रष्टाचार का आरोप है।

सत्यपाल मलिक अपने कई साक्षात्कारों में ये आरोप लगा चुके हैं कि जिस समय वह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे उस समय परियोजना से संबंधित दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। इस मामले में उन्होंने राम माधव का नाम भी लिया था जिनका ताल्लुक संघ से है। सीबीआई ने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में पिछले महीने भी इस केस में चल रही जांच के सिलसिले में करीब 8 जगहों पर छापेमारी की थी, जिसमें 21 लाख रुपये ज्यादा की नगदी के अलावा संपत्ति दस्तावेज और कंप्यूटर वगैरह बरामद किए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related