ससुराल सिमर का की एक्ट्रेस Vaishali Takkar ने घर में की आत्महत्या

एंटरटेनमेंटससुराल सिमर का की एक्ट्रेस Vaishali Takkar ने घर में की आत्महत्या

Date:

इंदौर। टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक अभिनेत्री के आत्महत्या की खबर सामने आई है। छोटे पर्दे के फेमस शो ससुराल सिमर का की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस ने इंदौर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। अभिनेत्री की मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री में हलचल मच गई । इस खबर ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया। अभिनेत्री ने सुसाइड क्यों किया ये सवाल हर किसी के मन सुलग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अभिनेत्री ने फांसी लगाने से पहले एक नोट लिखा था। जो पुलिस के हाथ लगा है। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया कि इस सुसाइड नोट में अभिनेत्री ने क्या लिखा है। खबरों की माने तो शुरुआती जांच में पुलिस ने लव अफेयर के कारण सुसाइड करने के शक में जांच शुरू की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभिनेत्री ने इंदौर के साईं बाग स्थित अपने घर पर फांसी लगाई है।

वैशाली ठक्कर फेमस सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में संजना का किरदार निभा चुकी हैं। इस शो से उन्हें काफी पहचान मिली थी। इसके बाद शो ‘ससुराल सिमर का सीरीयल में उन्होंने अंजलि का रोल निभाया था। वैशाली को बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल का सम्मान गोल्डन पेटल अवार्ड मिल चुका है। इस शो के बाद वह ये वादा रहा। इसके अलावा ये हैं आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क और विष और अमृत में भी काम कर चुकी हैं।

आखिरी बार वैशाली साल 2019 के शो मनमोहिनी में नजर आई थी। टीवी के अलावा वैशाली ने फिल्मों में काम किया है। वैशाली मूल निवासी उज्जैन के महिदपुर की हैं। खबरों के मुताबिक साल 2021 में अप्रैल में वैशाली ने सगाई की थी। अभिनेत्री की सगाई परिवार और करीबी लोगों की उपस्थित ति में हुई थी। हालांकि, सगाई के एक महीने बाद वैशाली ने अपनी सगाई तोड़ दी थी और कहा था कि वो अपने मंगेतर से शादी नहीं करेंगी। सगाई के टूटने का कारण सामने नहीं आया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...