Site icon Buziness Bytes Hindi

Saria Rate rebar price: घर बनाने वालों को राहत! सरिया के दामों में गिरावट, जानिए शहरों में भाव

jl0805

Saria Rate rebar price: घर बनाने का सपना सभी का होता है। काफी समय से घर बनाने का प्लान कर रहे हैं तो ये अच्छी खबर हैं। इस समय देश भर में सरिया की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। लोग घर बनाने के सामानों के दामों के कम होने का इंतजार करते हैं। ऐसे में सरिया के दाम में गिरावट किसी राहत से कम नहीं है।

घर बनाने में सरिया की ज्यादा जरूरी होता है। घर बनाना सबका सपना होता है। जो मुश्किल से पूरा होता है। इसके लिए लाखों रुपए होने चाहिए। लेकिन इस समय घर बनाने में काम आने वाला सरिया का भाव काफी कम हो गया है। ऐसे में अगर घर बनाने का प्लान कर रहे हैं तो ये समय काफी अच्छा है। इस समय देश भर में सरिया का भाव तेजी से गिरा है। इससे घर बनाने में आने वाला खर्च कुछ कम हो सकता है।

मानसून का रोल

सरिया कीमतों में गिरावट का कारण मानसून भी है। घर तैयार करने के लिए ईंट, सीमेंट जैसे सामानों की जरूरत होती है। इसमें सरिया का प्रमुख योगदान रहता है। घर को मजबूत बनाने में सरिया बड़ा योगदान निभाता है। सस्ते के चक्कर में घटिया सरिया खरीदते हैं तो इससे घर की नींव कमजोर होती है। पिछले दो महीनों में सरिया कीमत में जबरदस्त गिरावट आई है। सरिया खरीदते हैं तो ये अभी घर बनाने के बजट को कम करेंगा।

सरिया के दाम बढ़ोत्तरी

इस माह भले सरिया के दाम में गिरावट है। ऐसा माना जा रहा है कि मानसून के बाद सरिया कीमतों में तेजी आएगी। सरिया के दाम के और गिरने का इंतजार करना बेकार है। कहीं ऐसा ना हो कि ये मौका भी ना मिले। देश भर में प्रतिदिन सरिया का दामों में बदलाव होता है।
साल 2022 में सरिया के दामों में तेजी आई थी। उस समय सरिया की कीमत 78,800 रुपए प्रति टन पहुंच गईं थी। अगर इसमें जीएसटी जोड़ते हैं तब ये 93,000 रुपए प्रति टन तक पहुंच रही है।

शहरों में सरिया का भाव

शहर ———- 08 अप्रैल 2023 —————06 June 2023 तक—————- 06 July 2023 तक
गाजियाबाद ——53,000 रुपये/टन —————51,500 रुपये/टन —————-50,500 रुपये/टन
कानपुर ———55,500 रुपये/टन —————-53,500 रुपये/टन —————-53,000 रुपये/टन
गोवा ———–55,000 रुपये/टन —————-51,400 रुपये/टन —————-48,900 रुपये/टन
दिल्ली ———-52,700 रुपये/टन ————— 51,000 रुपये/टन —————-49,600 रुपये/टन

ऐसे चेक करें सरिया का भाव
सरिया खरीदने से पहले अपने शहर के भाव को चेक करें। देशभर में रोज सरिया का भाव बदलता हैं। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि प्रति टन के हिसाब से कीमतों को चेक करें। इस पर सरकार द्वारा 18 प्रतिशत जीएसटी लागू करती है।

Exit mobile version