मेरठ। आज सोना चांदी के दामों में बड़ा बदलाव आया है। आज सोना चांदी की कीमतों में तेजी आई। मेरठ सराफा बाजार में आज सोने की कीमतें 300 रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़ गई। वहीं चांदी के दाम भी 220 रुपये तक बढ़े। आज सुबह सोने के भाव में आए बदलाव का हालांकि कोई खास असर सराफा बाजार पर नहीं पड़ा। आज मेरठ में सोने का दाम 52,110 रुपये प्रति दस ग्राम है। जबकि चांदी की कीमत 63,810 रुपये प्रति किग्रा है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोना चांदी के दाम में गिरावट का दौर जारी था।
Also Read : धड़ाके से जारी मार्केट में बिकवाली, सेंसेक्स 30 के 27 शेयर रेड जोन में
आज शुक्रवार को मेरठ सहित सभी प्रमुख शहरों में सोने चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। बात 22 कैरेट सोने की करें तो यह आज 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। जबकि 24 कैरेट सोना 52,110 रुपये प्रति दस ग्राम है। देश के अन्य महानगरों जैसे दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 22 कैरेट सोने के लिए 48 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम खर्च करने होंगे। वहीं चेन्नई में सोने का भाव देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा अधिक है।
यहां पर 22 कैरेट सोने का भाव 48,590 रुपये प्रति दस ग्राम है। बात चांदी की कीमत की करें तो इस समय मेरठ में चांदी का भाव 63810 रुपये प्रति दस ग्राम है। जबकि राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत मेरठ से कुछ कम है। दिल्ली में चांदी का भाव 63750 रुपये प्रति किग्रा है। आज सोना चांदी की कीमतों में लगातार पांचवें दिन बदलाव हुआ है।
Also Read : जाने कैसे उठाए अपने हेल्थ इंश्योरेंस का झटपट लाभ

