Breaking News : सरधना , मकान में विस्फोट से एक की मौत, कई घायल

मेरठ रीजनBreaking News : सरधना , मकान में विस्फोट से एक की मौत,...

Date:


Breaking News : सरधना , मकान में विस्फोट से एक की मौत, कई घायल

  • भयावह विस्फोट से मोहल्ले के आधा दर्जन मकान क्षतिग्रस्त
  • दीपावली पर बेचने के लिये लाये पटाखों में आग लगने की चर्चाएं

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के कस्बा सरधना में एक मकान में हुए विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये। विस्फोट इतना भयंकर था कि आधा दर्जन मकान ध्वस्त हो गये। पुलिस और फायरबिगे्रड ने मौके पर पहुंच कर हालात पर काबू पाया।

कस्बा सरधना के मोहल्ला पीरजादगान में स्थित माबूत खां निवासी टेहरकी के मकान में आज एक भयंकर विस्फोट के बाद आग लग गयी। भयावह विस्फोट से पूरा क्षेत्र दहल उठा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो दर्जन लोग घायल हो गये। विस्फोट इस कदर विनाशक था कि उसने छह मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विस्फोट के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग और धुएं के बीच लोगों की चिखती आवाजें गूंज रहीं थी। धुंआ के बीच घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायरबिग्रेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विस्फोट का कारण एक मकान में रखे पटाखों में आग लग जाना बताया जा रहा है।

Breaking News : सरधना , मकान में विस्फोट से एक की मौत, कई घायल

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि दीपावली पर बेचने के लिये इन पटाखों का स्टाॅक किया जा रहा था। इन पटाखों में आग लग जाने के कारण ही विस्फोट हुआ है। हालांकि पुलिस पटाखों में आग लगने की बात से इंकार करते हुए गैस सिलेंडर में आग लगने से विस्फोट होना बता रही है।

वहीं विस्फोट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। इस घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस आग लगने के कारण की तह तक पहुंचने का हरसंभव प्रयास कर रही है।

पिछले साल भी गुरूवार को हुआ था हादसा
इसे इत्तेफाक ही कहा जायेगा कि गुरूवार का दिन सरधना के लिये फिर विस्फोट लेकर आया। पिछले साल 30 मई 2019 को मोहल्ला ईदगाह रोड पर युसूफ के मकान की छत गुरुवार की दोपहर को धमाके के बाद गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी और चार घायल हुए थे। चर्चाएं थी कि उक्त घर में भी पटाखे बनाये जा रहे थे जिनमें आग लगने के बाद विस्फोट हुआ था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...