प्रेग्नेंसी की ख़बरों पर बोलीं सपना, दूसरे बच्चे की प्लानिंग से पहले मीडिया को दूँगी जानकारी

बॉलीवुडप्रेग्नेंसी की ख़बरों पर बोलीं सपना, दूसरे बच्चे की प्लानिंग से पहले...

Date:


प्रेग्नेंसी की ख़बरों पर बोलीं सपना, दूसरे बच्चे की प्लानिंग से पहले मीडिया को दूँगी जानकारी

सपना चौधरी आजकल मुंबई में फिल्म ‘लव यू लोकतंत्र’ की शूटिंग में बिजी हैं. रवि किशन, स्नेहा उल्लाल, ईशा कोपिकर और अली असगर स्टारर इस फिल्म में सपना चौधरी एक आइटम सॉन्ग कर रही हैं. सपना ने प्रेग्नेंसी को लेकर मीडिया में उड़ाई जा रही अफवाहों का खंडन भी किया.

सपना चौधरी कहती हैं, ‘मैं जानती हूं कि मेरे फैन्स मुझे बेहद प्यार करते हैं और इसलिए मीडिया उन्हें मेरे बारे में ज्यादा से ज्यादा बताना चाहती है लेकिन मेरी प्रेग्नेंसी की जो खबरें मीडिया में उड़ रही हैं वो सही नहीं हैं, मैं फिलहाल सिर्फ अपने काम पर ही फोकस कर रही हूं और अभी पांच साल तक दूसरे बच्चे की कोई प्लानिंग नहीं है, हां इस बार जब मैं दूसरे बच्चे की प्लानिंग करूंगी तो मीडियावालों को पहले ही बता दूंगी ताकि उन्हे इस तरह की अटकलें ना लगानी पड़े, दूसरी बात ये कि इस बार मैं एक नहीं बल्कि जुड़वे बच्चे की प्लानिंग करूंगी.

सपना चौधरी आजकल मुंबई में फिल्म ‘लव यू लोकतंत्र’ की शूटिंग में बिजी हैं और इस बारे मे बात करते हुए सपना चौधरी कहती हैं कि ‘मैं इस फिल्म में एक आइटम नंबर कर रहीं हूं और मुझे यकीन है कि दर्शकों को ये काफी पसंद भी आएगा, मल्टीस्टारर इस फिल्म की कहानी राजनीति से प्रेरित है.’

Read also: बसपा नहीं लड़ेगी जिला पंचायत चुनाव, मायावती ने बताया समय की बर्बादी

फिल्म ‘लव यू लोकतंत्र’ की कहानी के बारे में बात करते हुए सपना चौधरी कहती हैं ‘लोकतंत्र में भोलीभाली जनता को बुद्धू बनाकर जो राजनीति पार्टियां घपले, घोटाले और भष्टाचार करती हैं, उन्ही पर आधारित है ये फिल्म, तो एक तरह से कहें तो ये फिल्म राजनीति पर कटाक्ष करती है.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related