#MeToo कैंपन पर संजना सांघी ने कंगना रनौत की दिया मुंह तोड़ जवाब

बॉलीवुड#MeToo कैंपन पर संजना सांघी ने कंगना रनौत की दिया मुंह तोड़...

Date:


#MeToo कैंपन पर संजना सांघी ने कंगना रनौत की दिया मुंह तोड़ जवाब

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनकी आखरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ भी रिलीज़ हो चुकी जिसकी सभी तारीफ कर रहे हैं | फिल्म के जरिए संजना सांघी ने बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया। फिल्म के अलावा संजना #MeToo कैंपन को लेकर भी पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

कंगना ने सांघी पर लगाए आरोप
दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने संजना पर कई तरह के आरोप लगाए थे। कंगना के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए इस आर्टिकल के साथ संजना को लेकर काफी कुछ लिखा गया था। ट्वीट में लिखा गया था कि कई खबरों में दावा किया गया कि सुशांत ने संजना का रेप किया था, इस तरह की खबरें उस समय आम बात हो गई थीं, तब संजना ने इस बारे में बोलने की जहमत क्यों नहीं उठाई? जब सुशांत जिंदा थे तब संजना ने उनसे अपनी दोस्ती के किस्से इतनी तल्लीनता से सबको क्यों नहीं सुनाए? मुंबई पुलिस जांच करे।

सांघी ने दिया यह जवाब
ऐसे में अब संजना सांघी ने कंगना रनौत को जवाब दिया। उन्होंने जूम टीवी को बताया, ‘जो कुछ हुआ उसके बारे में मैंने जरूरत से ज्यादा कहा है। इसके अलावा मैंने एक स्पष्टीकरण दिया है जो पर्याप्त होना चाहिए था। उस समय ये देर से नहीं हुआ। किसी को भी यह तय करने का अधिकार नहीं है कि क्या देर से हुआ है और क्या नहीं। आप अफवाहों को आगे ना बढ़ाएं। अफवाहों को स्पष्ट करना जिम्मेदारी या काम नहीं है। इसलिए, हमें #MeToo कैंपन को “मी टू” कहकर इसकी अवहेलना नहीं करना चाहिए क्योंकि मी टू तब ही है जब कोई वास्तविक मुद्दा होता है।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related