महाराष्ट्र में पोलियो की बूंदों की जगह बच्चों को पिला दिए सैनेटाइजर के ड्राप

फीचर्डमहाराष्ट्र में पोलियो की बूंदों की जगह बच्चों को पिला दिए सैनेटाइजर...

Date:


महाराष्ट्र में पोलियो की बूंदों की जगह बच्चों को पिला दिए सैनेटाइजर के ड्राप

यवतमाल: महाराष्ट्र में पोलियो अभियान के दौरान घोर लापरवाही का मामला सामने आया है| प्रदेश के यवतमाल ज़िले में एक गांव में 12 बच्चों को पोलियो की जगह सैनेटाइजर की बूँदें पिला दी गयी । प्रभावित बच्चों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत अब स्थिर है।

इस मामले में तीन स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ इस चूक के लिए कार्रवाई की जाएगी। सभी बच्चों की उम्र पांच साल से कम थी। घटना कापसिकोपरी गांव में भानबोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुई जहां एक से पांच साल के बच्चों के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

यवतमाल जिला परिषद के सीईओ श्रीकृष्ण पंचाल ने बताया कि पांच साल से कम उम्र के 12 बच्चों को पोलियो की बूंदों के स्थान पर सैनेटाइजर की दो बूंदें दी गयी जिसके बाद बच्चों को उल्टी और बेचैनी होने लगी। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों को सैनेटाइजर की बूंदे दी गयी थी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चों की हालत स्थित हैं और उन पर निगरानी रखी जा रही है। घटना के समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक डॉक्टर, एक आंगनवाड़ी सेविका और एक आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related