अक्टूबर के बाद आ सकता है LIC का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम

बिज़नेसअक्टूबर के बाद आ सकता है LIC का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम

Date:


अक्टूबर  के बाद आ सकता है LIC का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) इस साल अक्टूबर के बाद आ सकता है. एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को सरकार के विनिवेश योजना में इसके संकेत दिए. इसके अलावा सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया और तेल कंपनी बीपीसीएल की बिक्री चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही यानी इस साल सितंकर तक पूरी हो जाएगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बजट भाषण में एलआईसी के आईपीओ का एलान किया. सरकार की योजना एलआईसी में अपनी 25 फीसदी हिस्सेदारी कम करने की है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ साक्षात्कार में डिपार्टमेंट आफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनजमेंट (DIPAM) सचिव तुहिन कांत पांडे ने बताया कि सरकार सरकार ने बजट के साथ पेश किए गए वित्त विधेयक 2021 के जरिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और आईडीबीआई में हिस्सेदारी घटाने के लिए जरूरी विधायी संसोधन को पेश किया है. बता दें कि पिछले साल ही एलआईसी का आईपीओ आना था, लेकिन कुछ वजहों से इसमें देरी हुई. माना जा रहा है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से LIC का IPO आने में देरी हुई है.

मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने के लिए अगले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड कैपिटल एक्सपेंडिचर का लक्ष्य रखा है. अतिरिक्त संसाधनों के लिए पैसा विनिवेश और मोनेटाइजेशन के जरिए जुटाया जाएगा. बीपीसीएल और एअर इंडिया की बिक्री का शुरुआती रुचिपत्र मिला है. इसी तरह शिपिंग कॉरपोरेश आफ इंडिया (SCI) के लिए 13 फरवरी तक एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट यानी रुचिपत्र मिल जाएगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related