चंदन को इन तरीकों से करें इस्तेमाल, त्वचा की हर परेशानी हो जाएगी दूर

रसोई Bytesचंदन को इन तरीकों से करें इस्तेमाल, त्वचा की हर परेशानी हो...

Date:


चंदन को इन तरीकों से करें इस्तेमाल, त्वचा की हर परेशानी हो जाएगी दूर

चंदन एक ख़ुशबूदार लकड़ी है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई तरह के उपचार के लिए किया जाता है। इसके औषधीय गुणों की वजह से इसका उयोग स्किन से जुड़ी कई समस्याओं जैसे- एक्ने, मुहांसे, टैनिंग, सन बर्न से लेकर झुर्रियों तक की समस्या में भी फायदेमंद माना जाता है। और आज हम आपको चंदन का इस्तेमाल किस तरह से करे वो बताएंगे । 

गर्मियों के मौसम बाहर निकलने से सनटैन और सनबर्न जैसी समस्याएं होना आम बात है, लेकिन चंदन का पैक इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आपको खीरे के रस में एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद, नींबू के रस की कुछ बूंदें और एक चम्मच चंदन का पाउडर मिलाना है। अब इस पेस्ट को चेहरे या हाथों पर मास्‍क की तरह लगा लें। सूखने पर इसे धो लें। 

अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो चंदन पाउडर में गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लें। कुछ देर तक इसे चेहरे पर लगाकर रखें, जब सूख जाए, तो इसे धो लें। 

आप चंदन की मदद से चेहरे को मुलायम और चमकदार बना सकती हैं। इसके लिए चंदन के तेल से चेहरे की मसाज करके इसे रात भर के लिए लगा रहने दें। सुबह चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा में नूर आ जाएगा। 

अगर आप डार्क सर्कल्स की समस्या से जूझ रही हैं, तो एक बड़ा स्‍पून चंदन का पाउडर और नारियल के तेल को मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और इससे आंखों की मालिश करें, इसके रोज़ाना उपयोग से डार्क सर्कल की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...