Samsung Galaxy M42 की लॉन्चिंग का इंतजार खत्म होने वाला है। यह स्मार्टफोन जल्द भारत में दस्तक देगा। हालांकि लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं हुआ है।
Galaxy M 42 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
यह फोन 6000mAh बैटरी सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में मॉडल नंबर SM-M426B के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में ड्यूल बैंड (2.4GHz और 5GHz) वाई-फाई का सपोर्ट मिलेगा। यह एक एंड्राइड 11 बेस्ड स्मार्टफोन होगा। Samsung Galaxy M42 स्मार्टफोन को ब्लूटूथ SIG साइट पर स्पॉट किया गया है। इससे पहले फोन को 3C सर्टिफिकेशनस वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था।
अगर फोटोग्राफी की बात करें, तो Samsung Galaxy M42 के रियर में एक 64MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। फोन के फ्रंट में सिंगल कैमरा सेटअप दिया गया है। वही 128GB का इन-बिल्ट स्टोरेज दिया गया है। फोन एंड्राइड 11 बेस्ड आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा।

