“मेड इन इंडिया” एंड्राइड स्मार्ट टीवी की 18 मार्च को होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

टेक्नोलॉजी“मेड इन इंडिया” एंड्राइड स्मार्ट टीवी की 18 मार्च को होगी लॉन्चिंग,...

Date:


“मेड इन इंडिया” एंड्राइड स्मार्ट टीवी की 18 मार्च को होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

 itel की नई “मेड इन इंडिया” एंड्राइड स्मार्ट टीवी भारत में 18 मार्च को लॉन्च होगी। यह लेटेस्ट एंड्राइड स्मार्ट टीवी सीरीज होगी। 

सोशल मीडिया पर जारी टीजर के मुताबिक itel ब्रांड दो स्क्रीन साइज 32 इंच और 43 इंच में आएगा। इसके अलावा कंपनी 55 इंच स्क्रीन साइज में स्मार्ट टीवी लॉन्च करने की तैयारी में है। itel की 32  इंच और 43 इंच स्मार्ट टीवी फ्रेमलेस प्रीमिय ID डिजाइन में आएगी। इसमे पावरफुल स्टीरियो का सपोर्ट मिलेगा।

स्मार्ट टीवी की खरीद पर ग्राहक को पैनल पर 2 साल की वारंटी मिलेगी। इस एंड्राइड स्मार्ट टीवी में इन-बिल्ट Chromecast का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस स्मार्ट टीवी को 20 हजार रुपये के प्राइस प्वाइंट में पेश किया जा सकता है। लेकिन कंपनी की तरफ फिलहाल कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। स्मार्ट टीवी में Google वॉयस सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे ग्राहक बोलकर स्मार्ट टीवी को चला सकेंगे। 

नई itel स्मार्ट टीवी सीरीज में अल्ट्रा-ब्राइट लाइट का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही साउंड क्वॉलिटी के लिए Dolby ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। स्मार्ट टीवी में पॉप्युलर ओटीटी ऐप का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही Google Play Store से नये ऐप को डाउनलोड किया जा सकेगा। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related